Advertisment

Gold Price Today 3 October 2025: दिवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price Today 3 October 2025: दिवाली और शादी सीजन से पहले सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

author-image
anjali pandey
Gold Price Today 3 October 2025: दिवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price Today 3 October 2025: त्योहारों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोना-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। दीपावली और शादी के सीजन से पहले गोल्ड प्राइस एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। आज यानी 3 अक्टूबर 2025 को सोना 1,17,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल चुका है। वहीं चांदी के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Advertisment

देशभर में सोने की कीमत

इंडिया बुलियन के अनुसार, आज सोना 1,17,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 23 सितंबर को यह 1,14,360 रुपये था, जबकि 15 सितंबर को पहली बार 1,10,000 रुपये का आंकड़ा पार किया गया था। लगातार बढ़ती डिमांड और ग्लोबल मार्केट में तेजी की वजह से सोना महंगा होता जा रहा है।

  • दिल्ली: ₹1,17,210 प्रति 10 ग्राम

  • मुंबई: ₹1,17,420 प्रति 10 ग्राम

  • कोलकाता: ₹1,17,260 प्रति 10 ग्राम

  • चेन्नई: ₹1,17,760 प्रति 10 ग्राम (सबसे ज्यादा)

  • बेंगलुरु: ₹1,17,510 प्रति 10 ग्राम

ग्लोबल मार्केट और MCX पर गोल्ड

MCX पर 5 दिसंबर फ्यूचर्स आज 1,17,558 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में सोने का स्पॉट प्राइस 3,858 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

Advertisment

चांदी के दाम भी चढ़े

इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, आज चांदी का स्पॉट प्राइस 1,44,650 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि शुक्रवार को यह 1,42,190 रुपये था। MCX पर दिसंबर फ्यूचर्स 1,44,566 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में सोने-चांदी की नई कीमतें

त्योहारों की शुरुआत में ही एमपी के सराफा बाजारों में सोना-चांदी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। BankBazaar.com के मुताबिक, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना दोनों में ₹50 प्रति ग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है।

  • 22 कैरेट सोना (MP): ₹10,945 प्रति ग्राम

    • 8 ग्राम = ₹87,560

    • 10 ग्राम = ₹1,09,450

  • 24 कैरेट सोना (MP): ₹11,492 प्रति ग्राम

    • 8 ग्राम = ₹91,936

    • 10 ग्राम = ₹1,14,920

Advertisment

चांदी की कीमतें (MP)

सोने के साथ-साथ मध्य प्रदेश में चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। 3 अक्टूबर को चांदी ₹2,000 प्रति किलो महंगी होकर 1,44,650 रुपये पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें :  MP Employee Holidays: एमपी में सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है झटका, छुट्टियों में होगी कटौती, बढ़ेंगे वर्किंग-डे

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

  • ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • डॉलर-रुपये का एक्सचेंज रेट

  • इंपोर्ट ड्यूटी

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की रेट कट की उम्मीद

  • भारत में त्योहार और शादी का सीजन

Advertisment

इन सभी कारणों से सोने-चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में दाम और ऊपर जा सकते हैं। अगर आप दिवाली या शादी के लिए सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी का समय आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Latest Updates: कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगी वित्त मंत्री, MP भावान्तर योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे

सोने की आज की कीमत सोना चांदी के दाम मध्य प्रदेश में सोने की कीमत आज सोने का भाव today gold price gold silver rate today Gold Silver Price Today Gold Rate in Mumbai gold rate in Kolkata gold rate in india gold rate in delhi gold rate in Chennai gold price today in hindi Gold Price Today gold price october 2025 GOLD PRICE IN MP 24 कैरेट गोल्ड प्राइस 22 कैरेट सोना रेट
Advertisment
चैनल से जुड़ें