/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/hAOTwUZO-nkjoj-32.webp)
Gold Rate Today 29 August 2025: अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते में सोने के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। देशभर के ज्यादातर शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड दोनों ही सस्ते हुए हैं। फिलहाल 24 कैरेट सोना औसतन ₹1,02,600 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,040 प्रति 10 ग्राम के करीब है।
वहीं मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे। भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
भोपाल में सोने-चांदी के दाम
भोपाल में 29 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत 128 रुपए प्रति 8 ग्राम बढ़कर 79,552 रुपए हो गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 120 रुपए बढ़कर 75,760 रुपए प्रति 8 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 1,30,000 रुपए पर स्थिर रही।
इंदौर में सोने-चांदी के दाम
इंदौर में भी सोने की कीमतों में उछाल आया। यहां 22 कैरेट गोल्ड 75,760 रुपए और 24 कैरेट गोल्ड 79,552 रुपए प्रति 8 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत यहां भी 1,30,000 रुपए प्रति किलो पर स्थिर है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी का रेट
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किलो) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 94,200 | 1,02,740 | 1,20,000 |
| मुंबई | 94,040 | 1,02,600 | 1,20,000 |
| चेन्नई | 94,040 | 1,02,600 | 1,20,000 |
| कोलकाता | 94,040 | 1,02,600 | 1,20,000 |
| जयपुर | 94,200 | 1,02,740 | 1,20,000 |
| नोएडा | 94,200 | 1,02,740 | 1,20,000 |
| गाजियाबाद | 94,200 | 1,02,740 | 1,20,000 |
| लखनऊ | 94,200 | 1,02,740 | 1,20,000 |
| बंगलुरु | 94,040 | 1,02,600 | 1,20,000 |
| पटना | 94,040 | 1,02,600 | 1,20,000 |
चांदी का भाव
सोने के मुकाबले Silver Price स्थिर बना हुआ है। फिलहाल देशभर में चांदी ₹1,20,000 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है और इसमें पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में बदलाव की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही हलचल है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को पद से हटा दिया, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी और निवेशकों ने सोने को सुरक्षित विकल्प माना।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें