Advertisment

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी , जानें आज का ताजा रेट

Gold Price Today 28 September 2025:सोना-चांदी की कीमतों में इस समय लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के दौरान तीन दिन तक लगातार गिरावट के बाद अब एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिल रही है।

author-image
anjali pandey
Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी , जानें आज का ताजा रेट

Gold Price Today:  सोना-चांदी की कीमतों में इस समय लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के दौरान तीन दिन तक लगातार गिरावट के बाद अब एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिल रही है।

Advertisment

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,13,262 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,38,100 प्रति किलो तक पहुंच गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए इन दोनों दिनों में यही रेट लागू रहेंगे।

आज के ताजा सोना-चांदी के रेट 

  • सोना 24 कैरेट (Gold 24 Carat): ₹1,13,262 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (Gold 23 Carat): ₹1,12,808 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (Gold 22 Carat): ₹1,03,748 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (Gold 18 Carat): ₹84,947 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (Gold 14 Carat): ₹66,258 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (Silver 999): ₹1,38,100 प्रति किलोग्राम

पिछले दिन की कीमतें 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में मजबूती आई। 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव ₹330 बढ़कर ₹1,17,700 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) तक पहुंच गया। 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹400 की तेजी के साथ ₹1,17,100 प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी में ₹1,900 की भारी तेजी आई और यह ₹1,41,900 प्रति किलो तक पहुंच गई, जो अब तक का नया शिखर है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर दोनों धातुओं में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 0.12% गिरकर $3,744.75 प्रति औंस, जबकि चांदी 0.35% गिरकर $45.03 प्रति औंस रह गई।

Advertisment

वायदा कारोबार में सोना-चांदी का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के वायदा भाव में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।  अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹171 (0.15%) बढ़कर ₹1,12,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹56 बढ़कर ₹1,13,927 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।  वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹400 (0.29%) गिरकर ₹1,36,656 प्रति किलो रही। मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी भी ₹351 घटकर ₹1,38,051 प्रति किलो पर आ गई।

वैश्विक बाजार में हाल 

सोना: $3,776.90 प्रति औंस (0.15% की तेजी)

चांदी: $44.19 प्रति औंस (0.21% की गिरावट)

मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी

मध्य प्रदेश के स्थानीय बाजारों में भी 28 सितंबर को सोना और चांदी दोनों महंगे हुए।

ये भी पढ़ें Golden Hour of Heart Attack: समय पर सही कदम उठाने से मरीज की बच सकती है जान

Advertisment

22 कैरेट सोना 

  • 1 ग्राम: ₹10,645 (कल ₹10,590 – यानी ₹55 की बढ़त)
  • 8 ग्राम: ₹85,160 (कल ₹84,720 – यानी ₹440 की बढ़त)
  • 10 ग्राम: ₹1,06,450 (कल ₹1,05,900 – यानी ₹550 की बढ़त)

24 कैरेट सोना 

  • 1 ग्राम: ₹11,177 (कल ₹11,120 – यानी ₹57 की बढ़त)
  • 8 ग्राम: ₹89,416 (कल ₹88,960 – यानी ₹456 की बढ़त)
  • 10 ग्राम: ₹1,11,770 (कल ₹1,11,200 – यानी ₹570 की बढ़त)

चांदी (Silver in MP)

1 ग्राम: ₹159 (कल ₹150 – यानी ₹9 की सीधी बढ़त)

ये भी पढ़ें Latest Update: यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार;करूर भगदड़ हादसे में मरने वालों की संख्या 39 हुई

Advertisment
Silver Price Today silver price per kg Gold silver rate 28 September 2025 Gold Silver Price Today gold rate in india Gold Price Today gold price per 10 gram 24K Gold Price 22k gold rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें