Advertisment

Gold Price Today: 2 दिन में इतना सस्ता हुआ सोना, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट

Gold Price Today 26 September 2025: 26 सितंबर 2025: दो दिनों में सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई — 24 कैरेट सोने में कुल ₹12,500 प्रति 100 ग्राम की कमी आई है।

author-image
anjali pandey
Gold Price Today: 2 दिन में इतना सस्ता हुआ सोना, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट

Gold Price Today 26 September 2025: नवरात्रि में शुक्रवार यानी 26 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाज़ार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 100% टैरिफ लगाने की घोषणा के बीच सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। घरेलू बाज़ार (MCX) में शुक्रवार को सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ खुला। एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा सोना 0.06% की गिरावट के साथ ₹1,13,795 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव ₹1,13,871 रहा। चांदी का भाव 0.13% टूटकर ₹1,36,876 प्रति किलो पर पहुंचा।

Advertisment

2 दिन में 12,500 रुपये की गिरावट

पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में कुल 12,500 रुपये प्रति 100 ग्राम की गिरावट आई है। 24 सितंबर को सोना ₹3,200 प्रति 100 ग्राम टूटा। 25 सितंबर को कीमत और ₹9,300 गिरी। यानी, महज़ 2 दिनों में सोने के दामों में ₹12,500 की बड़ी गिरावट आई है।

भारत में आज का गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम): ₹11,44,400
  • 24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹1,14,440
  • 22 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम): ₹10,49,000
  • 22 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹1,04,900
  • 18 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम): ₹8,58,300

18 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹85,830

ये भी पढ़ें : CG Naxal: रायपुर में नक्सली पति- पत्नी गिरफ्तार: अफसरों के घर ड्राइवर-गार्ड की नौकरी की, फर्जी आधार-कार्ड मकान लिया

Advertisment

आज का सोने का भाव 

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,05,0401,14,580
मुंबई1,04,8901,14,430
अहमदाबाद1,04,9401,14,480
चेन्नई1,05,0901,14,650
कोलकाता1,04,8901,14,430
गुरुग्राम1,05,0401,14,580
लखनऊ1,05,0401,14,580
बेंगलुरु1,05,8901,14,580
जयपुर1,05,0401,14,580
पटना1,04,8901,14,580
भुवनेश्वर1,04,8901,14,430
हैदराबाद1,04,8901,14,430

चांदी का नया भाव

सोने के विपरीत, चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं और इसने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है।

1 किलो चांदी: ₹1,43,000 (नया रिकॉर्ड स्तर)

100 ग्राम चांदी: ₹14,300

10 ग्राम चांदी: ₹1,430

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

  1. अमेरिकी डॉलर मज़बूत होने से वैश्विक सर्राफ़ा बाज़ार में दबाव।
  2. अमेरिकी आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हुई।
  3. फेडरल रिज़र्व की अगली पॉलिसी पर निवेशकों की नज़र, ब्याज दरों पर संशय बढ़ा।
  4. राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा 1 अक्टूबर से नए टैरिफ लगाने की घोषणा।
Advertisment

त्योहारी सीजन से पहले सोने में आई यह बड़ी गिरावट निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए सुनहरा मौका है। जहाँ एक ओर चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच चुकी है, वहीं सोना 2 दिन में 12,500 रुपये सस्ता हो गया है। अगर आप सोने में निवेश या आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा समय को अच्छा अवसर माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Trump Drug Tariff 2025: ट्रंप का बड़ा फैसला, ब्रांडेड दवाओं पर 100% टैरिफ, भारतीय कंपनियों की कमाई पर संकट

सोना का भाव आज गोल्ड रेट टुडे Silver Price Today MCX Gold rate gold rate india Gold Price Today gold price 26 Sep 2025 buy gold festival season 24K Gold Rate 24 कैरेट सोना रेट 22k gold rate 22 कैरेट सोना रेट 100 gram gold price 10 gram gold price
Advertisment
चैनल से जुड़ें