/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/TKMw7xzd-nkjoj-92.webp)
Gold Price Today 2 October 2025: अगर आप दशहरे के मौके पर सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले आज 2 अक्टूबर 2025 का ताजा रेट जरूर देख लें सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में तेज उछाल देखने को मिला है। आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत में 550 रुपये तक की गिरावट आई है, जबकि 1 किलो चांदी के दाम में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
आज का गोल्ड और सिल्वर रेट
- 22 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹1,08,950
- 24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹1,18,840
- 18 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹89,170
- सिल्वर (1 किलो): ₹1,53,000
शहरवार गोल्ड प्राइस (2 अक्टूबर 2025)
18 कैरेट गोल्ड
दिल्ली: ₹89,170 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता, मुंबई: ₹89,020 प्रति 10 ग्राम
भोपाल, इंदौर: ₹89,070 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹90,150 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड
भोपाल, इंदौर: ₹1,08,850 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹1,08,950 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹1,08,800 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड
भोपाल, इंदौर: ₹1,19,300 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,18,840 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु, मुंबई: ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम
शहरवार सिल्वर प्राइस (2 अक्टूबर 2025)
दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद: ₹1,53,000 प्रति किलो
चेन्नई, हैदराबाद, केरल, मदुरै: ₹1,63,000 प्रति किलो
भोपाल, इंदौर: ₹1,53,000 प्रति किलो
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
भारत में सोने की शुद्धता पहचानने के लिए ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉलमार्क सिस्टम लागू किया गया है।
24 कैरेट गोल्ड – 99.9% शुद्ध (आभूषण नहीं, केवल सिक्के व बार बनाए जाते हैं)
22 कैरेट गोल्ड – लगभग 91% शुद्ध, इसमें 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, जिंक, चांदी मिलाई जाती हैं।
18 कैरेट गोल्ड – लगभग 75% शुद्धता।
हॉलमार्क पहचान
24 कैरेट: 999
23 कैरेट: 958
22 कैरेट: 916
21 कैरेट: 875
18 कैरेट: 750
चांदी पर हॉलमार्किंग के नियम
1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्वेलरी पर भी हॉलमार्किंग का नियम लागू किया गया है। हालांकि यह अभी अनिवार्य नहीं है। चांदी पर 6 अंकों का HUID कोड मिलेगा जिससे उसकी शुद्धता तुरंत पता लगाई जा सकती है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड तय किए हैं – 800, 835, 900, 925, 970 और 990। यदि ज्वेलरी पर 925 अंक लिखा हो तो इसका मतलब है कि वह 92.5% शुद्ध चांदी है। दशहरे पर जहां सोना सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई है। अगर आप ज्वेलरी या सिल्वर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हॉलमार्क देखकर ही खरीदारी करें ताकि शुद्धता को लेकर कोई शक न रहे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें