Advertisment

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate Today 17 September 2025: सोने-चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। कभी इनका भाव तेजी से ऊपर जा रहा है तो कभी अचानक गिरावट देखने को मिल रही है।

author-image
Anjali Pandey
Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate Today 17 September 2025: सोने-चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। कभी इनका भाव तेजी से ऊपर जा रहा है तो कभी अचानक गिरावट देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर आम ग्राहकों और निवेशकों पर पड़ता है। दरअसल, सोने और चांदी के भाव सिर्फ भारतीय बाजार पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, डॉलर-रुपया विनिमय दर, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक आर्थिक हालात पर भी निर्भर करते हैं।

Advertisment

17 सितंबर 2025, बुधवार को देशभर के सराफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में हलचल दर्ज की गई। कुछ जगहों पर सोना गिरा तो कहीं पर अब भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, भोपाल समेत देशभर में आज सोना-चांदी का भाव।

दिल्ली में सोने-चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AICGF) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव उछलकर ₹1,15,100 प्रति 10 ग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था।

  • वहीं, चांदी की कीमत भी तेजी से बढ़कर ₹1,32,870 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई।

Advertisment

IBJA के आंकड़े

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार बुधवार सुबह तक सोने और चांदी की कीमतें कुछ इस प्रकार रहीं:

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,10,869 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹1,29,300 प्रति किलो

घरेलू वायदा बाजार 

घरेलू वायदा बाजार में भी तेजी देखी गई।

  • सोने की कीमत बढ़कर ₹1,10,298 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई।

  • वहीं, चांदी वायदा बाजार में उछलकर ₹1,29,720 प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

भोपाल के सराफा बाजार में रेट

भोपाल में 17 सितंबर 2025 (बुधवार) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Advertisment
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,01,108 प्रति 10 ग्राम (बीते दिन ₹1,00,723)

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,10,300 प्रति 10 ग्राम (बीते दिन ₹1,10,060)

  • चांदी: ₹1,27,310 प्रति किलो (बीते दिन ₹1,28,540)

यहां सोने में ₹240 की गिरावट और चांदी में ₹1,230 की गिरावट देखने को मिली।

आज भारत में अलग-अलग कैरेट का सोने का भाव

22 कैरेट गोल्ड रेट
  • 1 ग्राम: ₹10,255
  • 8 ग्राम: ₹82,040

  • 10 ग्राम: ₹1,02,550

  • 100 ग्राम: ₹10,25,500

Advertisment
24 कैरेट गोल्ड रेट 
  • 1 ग्राम: ₹11,186

  • 8 ग्राम: ₹89,488

  • 10 ग्राम: ₹1,11,860

  • 100 ग्राम: ₹11,18,600

18 कैरेट गोल्ड रेट 
  • 1 ग्राम: ₹8,393

  • 8 ग्राम: ₹67,144

  • 10 ग्राम: ₹83,930

  • 100 ग्राम: ₹8,39,300

चांदी का रेट 
  • 1 ग्राम: ₹134.10

  • 1 किलो: ₹1,34,100

17 सितंबर 2025 को देशभर में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां एक तरफ दिल्ली जैसे बड़े बाजारों में सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर हैं, वहीं भोपाल और कुछ राज्यों में गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों के लिए यह समय काफी अहम है, क्योंकि सोना लंबे समय से सुरक्षित निवेश माना जाता है। त्योहार और शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में सोने-चांदी की डिमांड और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें : Diwali Special Train: नवरात्रि से पहले यूपी को मिलेगी पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिवाली और छठ पर चलेगी स्पेशल ट्रेने

Advertisment
सोने का ताज़ा रेट सोना चांदी रेट चांदी का ताजा भाव आज सोने का भाव Silver Price Today Gold Silver price 17 September 2025 Gold Silver Latest Rate gold rate india today Gold Price Today gold price in mumbai gold price in Delhi gold price in bhopal 24 carat gold price 22 carat gold price
Advertisment
चैनल से जुड़ें