Advertisment

Gold Price Today: दशहरे से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate 1 October 2025: महानवमी और दशहरा से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, भोपाल समेत देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट और चांदी का लेटेस्ट भाव जानें।

author-image
anjali pandey
Gold Price Today: दशहरे से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate Today: शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी  को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। सेफ एसेट (Safe Asset) के तौर पर सोने की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं – फेस्टिव सीजन की डिमांड, ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत, घरेलू शेयर बाजारों की सुस्ती, अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और डॉलर की कमजोरी। इन सभी फैक्टर्स ने गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को ऊपर धकेला है।

Advertisment

दिल्ली में सोने का रेट

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 117,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 107,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

इन मेट्रो शहरों में भी सोना महंगा हुआ है।

  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,07,660 प्रति 10 ग्राम

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,17,450 प्रति 10 ग्राम

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़

त्योहारी सीजन की खरीदारी का असर इन शहरों में भी साफ दिख रहा है।

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,07,810 प्रति 10 ग्राम

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,17,600 प्रति 10 ग्राम

Advertisment

भोपाल और अहमदाबाद

मध्य प्रदेश और गुजरात में भी सोने की कीमतें हाई पर हैं।

  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,07,710 प्रति 10 ग्राम

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,17,500 प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद

दक्षिण भारत के बड़े शहर हैदराबाद में रेट इस प्रकार रहे:

  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,07,660 प्रति 10 ग्राम

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,17,450 प्रति 10 ग्राम

चांदी का लेटेस्ट रेट

ये भी पढ़ें: Latest Updates: भारत-EFTA व्यापार समझौता लागू होगा, MP में खुलेंगे टाइगर रिजर्व, CG में राशन दुकान संचालकों की हड़ताल

Advertisment

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

  • 30 सितंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ₹1,50,500 प्रति किलो के नए हाई पर पहुंची थी।

  • अब 1 अक्टूबर को चांदी का भाव बढ़कर ₹1,51,100 प्रति किलो हो गया है, यानी एक ही दिन में ₹100 की तेजी।

दशहरा से पहले शहरवार गोल्ड और सिल्वर रेट

शहरसोने का भाव (10 ग्राम)चांदी की कीमत (1 किलो)
पटना₹1,17,430₹1,43,770
जयपुर₹1,17,400₹1,43,680
कानपुर₹1,17,450₹1,43,740
लखनऊ₹1,17,450₹1,43,740
भोपाल₹1,17,540₹1,43,860
इंदौर₹1,17,540₹1,43,860
चंडीगढ़₹1,17,420₹1,43,700
रायपुर₹1,17,360₹1,43,520

त्योहारी सीजन (नवरात्रि और दशहरा) से पहले सोना और चांदी दोनों की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। निवेशकों और ग्राहकों की खरीदारी बढ़ने के साथ-साथ ग्लोबल संकेत भी तेजी के पक्ष में हैं। ऐसे में निकट भविष्य में भी सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती बने रहने की उम्मीद है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: महीने के पहले दिन आम आदमी को झटका, 19 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

सोने का रेट आज सोना चांदी भाव दशहरा गोल्ड रेट चांदी का दाम Silver rate today Gold Silver Price Today Gold Rate Latest Update Gold Rate in Mumbai Gold Rate in Jaipur gold rate in delhi Gold Rate In Bhopal Gold Price Today Gold Price In India 24 कैरेट गोल्ड प्राइस 22 कैरेट सोने की कीमत 1 अक्टूबर गोल्ड प्राइस
Advertisment
चैनल से जुड़ें