Advertisment

Today Gold Silver Prices: जन्माष्टमी के दिन सस्ता हुआ सोना, नहीं कम हो रहें चांदी के भाव, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today 16 August 2025: 16 अगस्त 2025 को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जानें। भोपाल, इंदौर और रायपुर में 22-24 कैरेट सोने और चांदी की कीमतें। जानें आज के सराफा बाजार के भाव और निवेश के टिप्स। Get the latest gold and silver rates in Bhopal, Indore, and Raipur on 16 August 2025

author-image
anjali pandey
Today Gold Silver Prices: जन्माष्टमी के दिन सस्ता हुआ सोना, नहीं कम हो रहें चांदी के भाव, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today 16 August 2025: बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज शनिवार यानी 16 अगस्त को भी सोना पिछले दिन के मुकाबले थोड़ा सस्ता हुआ है। हालांकि, अभी भी सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई है। वहीं, चांदी लगातार ऊंचे दामों पर कारोबार कर रही है। चलिए जानते हैं आज के तजा भाव।

Advertisment

सोने के ताजा भाव

  • शनिवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,730 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,200 रुपये दर्ज की गई।
  • पिछले एक महीने में सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुँच गया है।
  • इस साल की शुरुआत से अब तक सोने में लगभग 20% तक की बढ़ोतरी हुई है।
  • निवेशकों के लिए सोना पिछले छह महीनों में अच्छा मुनाफा देने वाला साबित हुआ है।

चांदी का ड्रीम रन

  • सोने के साथ-साथ चांदी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है।
  • फिलहाल 1 किलो चांदी का दाम 1,17,431 रुपये है।
  • बीते दिनों में चांदी ने 1.25 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर छू लिया, जो इतिहास में सबसे ज्यादा है।
  • चांदी की बढ़ती कीमत ने निवेशकों को आकर्षित किया है। खासकर Silver ETF स्कीम्स में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है।
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेट

अगर आप भोपाल, इंदौर या रायपुर में सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां के सराफा बाजारों में आज के दाम इस प्रकार हैं:

Advertisment

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2025: ‘राधा कैसे ना जले’ से लेकर ‘वो किसना है’ तक, जन्माष्टमी पर सुनें बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने

भोपाल (16 अगस्त)

  • 22 कैरेट सोना: ₹93,450 प्रति 10 ग्राम (कल ₹93,550 था)
  • 24 कैरेट सोना: ₹98,120 प्रति 10 ग्राम (कल ₹98,230 था)
  • चांदी: ₹1,27,000 प्रति किलो (कोई बदलाव नहीं)

इंदौर और रायपुर

  • 22 कैरेट सोना: ₹93,450 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹98,120 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹1,27,000 प्रति किलो
Advertisment

इससे साफ है कि सोने में हल्की गिरावट आई है, लेकिन चांदी अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?

सोने की क्वालिटी जांचने के लिए हॉलमार्क देखना जरूरी है।

  • 24 कैरेट सोना – 999
  • 23 कैरेट – 958
  • 22 कैरेट – 916
  • 21 कैरेट – 875
  • 18 कैरेट – 750

ध्यान रखें, 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इससे जेवर नहीं बनते। इसलिए ज्यादातर लोग 22 कैरेट सोना ही खरीदते हैं, जिसमें लगभग 91% सोना और बाकी तांबा, चांदी या जिंक जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो सोना-चांदी दोनों ही निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प बने हुए हैं। सोना जहां लंबे समय के लिए सुरक्षित निवेश है, वहीं चांदी ने हाल के दिनों में रिकॉर्ड तोड़कर सबको चौंका दिया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Janmashtami: राधा-कृष्ण पहनेंगे 100 करोड़ के एंटीक गहने, हीरा, पन्ना, माणिक, पुखराज, नीलम जड़ित हैं आभूषण, सुरक्षा भी कड़ी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें