Advertisment

Gold Price Today 3 November 2025: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price Today 3 November 2025: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

author-image
anjali pandey
Gold Price Today 3 November 2025: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price Today 3 November 2025: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा गोल्ड लगभग ₹500 बढ़कर ₹1,21,795 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। पिछले बंद भाव ₹1,21,232 प्रति 10 ग्राम रहा था। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट ₹1,150 उछलकर ₹1,49,445 प्रति किलोग्राम पर पहुंचा।

Advertisment

घरेलू बाजार में सोमवार, 3 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹12,332 प्रति ग्राम दर्ज की गई, जो रविवार की तुलना में ₹17 ज्यादा है। 22 कैरेट गोल्ड ₹11,303 प्रति ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड ₹9,251 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

अगर प्रति 10 ग्राम के हिसाब से देखें तो आज देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,23,320, 22 कैरेट की ₹1,13,030 और 18 कैरेट गोल्ड की ₹92,510 रुपये है।

ये भी पढ़ें :  Latest Update: भारत और चीन की उड़ानों पर सहमति बनेगी, MP में लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम संभव, CM योगी का बिहार दौरा

Advertisment

प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव (₹/10 ग्राम)

शहर22 कैरेट सोना24 कैरेट सोना
दिल्ली₹1,12,890₹1,23,140
मुंबई₹1,12,740₹1,22,990
अहमदाबाद₹1,12,790₹1,22,990
चेन्नई₹1,12,740₹1,22,990
कोलकाता₹1,12,740₹1,22,990
हैदराबाद₹1,12,740₹1,22,990
भोपाल₹1,12,790₹1,22,990
जयपुर₹1,12,890₹1,23,140
लखनऊ₹1,12,890₹1,23,140
चंडीगढ़₹1,12,890₹1,23,140

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने की तरह चांदी में भी आज गिरावट आई है। सोमवार सुबह चांदी का भाव ₹1,51,900 प्रति किलोग्राम रहा। बीते एक सप्ताह में चांदी ₹3,000 तक सस्ती हुई है। लगातार तीसरे हफ्ते चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर का हाजिर भाव $48.97 प्रति औंस है। देश में सोना-चांदी की कीमतें घरेलू कारकों के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक स्थिति और डॉलर की मजबूती से भी प्रभावित होती हैं।

ये भी पढ़ें : Deepti Sharma Success Story: आगरा की गलियों से वर्ल्ड कप जीत तक, भारत की Queen of Consistency ने रचा इतिहास

Advertisment
Silver Price Today silver price india MCX Gold Update gold rate today Gold Price Today 3 November 2025 Gold Price In India gold price Delhi gold market update Gold and Silver Rate 24 carat gold rate 22 carat gold rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें