Advertisment

Gold Rate Today 1 November 2025: सोने में फिर लौटी चमक, चांदी लुढ़की, जानिए 1 नवंबर के ताजा रेट

Gold Rate Today 1 November 2025: राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 1,13,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

author-image
anjali pandey
Gold Rate Today 1 November 2025: सोने में फिर लौटी चमक, चांदी लुढ़की, जानिए 1 नवंबर के ताजा रेट

Gold Price Today 1 November 2025: देश में बीते कुछ महीनों से सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 1 नवंबर को सोने की कीमतों में फिर से तेजी लौटी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 1,13,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। एक दिन पहले अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने और डॉलर के मजबूत होने से सोने में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब बाजार में फिर तेजी लौट आई है।

Advertisment

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर जिंस एनालिस्ट सुमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मीटिंग के बाद भी लंबी अवधि की आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है। इसी कारण निवेशक दोबारा सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीद रहे हैं।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,13,1601,23,440
मुंबई1,13,0101,23,290
अहमदाबाद1,13,0601,23,340
चेन्नई1,13,0101,23,290
कोलकाता1,13,0101,23,290
हैदराबाद1,13,0101,23,290
जयपुर1,13,1601,23,440
भोपाल1,13,0601,23,340
लखनऊ1,13,1601,23,440
चंडीगढ़1,13,1601,23,440

ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नई उड़ान: पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का होगा शुभारंभ, 20 नवंबर से होगा संचालन

Advertisment

अगर हम अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो फेडरल रिजर्व ने हाल ही में अपनी ब्याज दर में 0.25% की कटौती की है। हालांकि, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ किया है कि फिलहाल आगे और रेट कट की संभावना नहीं है। वहीं, अमेरिका-चीन ट्रेड डील में राहत के संकेतों से बाजार में थोड़ी स्थिरता आई है। ट्रंप प्रशासन ने चीन पर लगने वाले टैरिफ को 57% से घटाकर 47% कर दिया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है।

वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो सोने के विपरीत आज इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। 1 नवंबर को सुबह चांदी का भाव 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह मामूली बढ़त के साथ 48.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची।

ये भी पढ़ें : LPG Price Cut November 2025: 1 नवंबर से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, बिहार चुनाव से पहले ₹5 की कटौती, जानें नई रेट लिस्ट

Advertisment
सोने की कीमत सोने का आज का भाव सोना चढ़ा मुंबई गोल्ड रेट दिल्ली गोल्ड प्राइस चांदी सस्ती चांदी का रेट गोल्ड मार्केट अपडेट गोल्ड प्राइस टुडे Silver rate today silver price drop Gold Price Today gold price india gold price in Delhi gold market update gold and silver rates 24 carat gold price 22 carat gold price 1 नवंबर सोना रेट 1 November gold rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें