Advertisment

Gold Silver Price Today 6 November 2025: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

Gold Price Today 6 November 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है 6 नवंबर 2025 गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली। बीते कुछ समय से कभी कीमतों में तेजी आती है तो कभी गिरावट देखने को मिलती है

author-image
anjali pandey
Gold Silver Price Today 6 November 2025: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

Gold and Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है 6 नवंबर 2025 गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली। बीते कुछ समय से कभी कीमतों में तेजी आती है तो कभी गिरावट देखने को मिलती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई सुस्ती का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 24 कैरेट सोना सस्ता होकर ₹1,20,419 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी भी गिरकर ₹1,46,150 प्रति किलोग्राम हो गई।

Advertisment

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। यहां 24 कैरेट सोना ₹1,24,100 प्रति 10 ग्राम, और चांदी ₹1,51,500 प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसी तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने का वायदा भाव ₹1,20,573 प्रति 10 ग्राम, और चांदी का वायदा भाव ₹1,46,200 प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ। बुधवार को गुरुनानक जयंती के कारण बाजार बंद था, इसलिए आज के शुरुआती रेट मंगलवार के बंद भाव पर आधारित हैं। दिनभर में कीमतों में और बदलाव संभव हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव 

शुद्धतासुबह के रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
सोना 24 कैरेट₹1,20,419
सोना 23 कैरेट₹1,19,937
सोना 22 कैरेट₹1,10,304
सोना 18 कैरेट₹90,314
सोना 14 कैरेट₹70,445
चांदी 999₹1,46,150 प्रति किलोग्राम

पिछले कारोबारी दिन का रेट

मंगलवार को दिल्ली में सोना ₹1,200 सस्ता होकर ₹1,24,100 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं 23 कैरेट सोना ₹1,23,500 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना ₹1,25,300 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज था।

Advertisment

ये भी पढ़ें: प्रदेश सहित देशभर में LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स की हड़ताल: सेवा शुल्क बढ़ाने की मांग पर सिलेंडर डिलीवरी बंद, उपभोक्ता परेशान

चांदी में भी मंगलवार को बड़ी गिरावट आई थी यह ₹2,500 घटकर ₹1,51,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोमवार को इसका भाव ₹1,54,000 प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी

विदेशी बाजारों में भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना $7.84 गिरकर $3,993.65 प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी लगभग 1% फिसलकर $47.73 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: BiharElections : बिहार में पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभाओं में वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सोने का रेट आज का सोना चांदी रेट सोना चांदी कीमत सोना चांदी का भाव आज today gold price in Delhi Sona ka bhav aaj Silver rate today gold rate today gold price today in india Gold Price In India 6 November 2025 gold price
Advertisment
चैनल से जुड़ें