Advertisment

Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट

Gold Price Today 5 November 2025: शादी का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की दामों में एक बार फिर हल्की गिरावट देखने को मिल रही है की गई है। अगर आप आने वाले दिनों में गहने या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं

author-image
anjali pandey
Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट

Gold Price Today 5 November 2025: शादी का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की दामों में एक बार फिर हल्की गिरावट देखने को मिल रही है की गई है। अगर आप आने वाले दिनों में गहने या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह वक्त आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में दोनों धातुओं के दामों में कमी आई है।

Advertisment

सोना हुआ सस्ता

आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,245 प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले ₹1 कम है।

  • 8 ग्राम सोना: ₹97,960
  • 10 ग्राम सोना: ₹1,22,450
  • 100 ग्राम सोना: ₹12,24,500

22 कैरेट सोना, जो आमतौर पर गहने बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, आज ₹11,224 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

Advertisment
  • 8 ग्राम: ₹89,792
  • 10 ग्राम: ₹1,12,240

वहीं 18 कैरेट सोना का भाव ₹9,183 प्रति ग्राम है, यानी 10 ग्राम के लिए ₹91,830 चुकाने होंगे।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट 

शहर24 कैरेट गोल्ड22 कैरेट गोल्ड
मुंबई₹1,22,450₹1,12,240
दिल्ली₹1,22,500₹1,12,390
कोलकाता₹1,22,450₹1,12,240
चेन्नई₹1,22,720₹1,12,490
हैदराबाद₹1,22,450₹1,12,240
बेंगलुरु₹1,22,450₹1,12,240
पुणे₹1,22,450₹1,12,240
अहमदाबाद₹1,22,500₹1,12,290
जयपुर₹1,22,500₹1,12,390

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में चांदी दो दिनों में ₹3,100 प्रति किलो सस्ती होकर ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी लगभग इसी रेंज में बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह ₹1,64,900 प्रति किलो पर है यानी चारों महानगरों में चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है।

Advertisment

ये भी पढ़ें : Love Story: कैसे शुरू हुई थी विराट-अनुष्का की लव स्टोरी? न्यूजीलैंड से उदयपुर तक ऐसा था प्यार का सफर, जानें खास किस्से

wedding season gold price silver rate india Silver Price Today gold silver update Gold Silver Price Today gold rate india Gold Price Drop gold price Delhi Mumbai Chennai gold market India gold buying time citywise gold rate 24 carat gold rate 22-carat gold
Advertisment
चैनल से जुड़ें