Advertisment

Gold Rate Today: सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं रेट

Gold Rate Today 30 Oct: देशभर में सोने और चांदी के दाम एक बार फिर तेजी की राह पर हैं। बीते कुछ दिनों से गिरावट के बाद अब कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

author-image
anjali pandey
Gold Rate Today: सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं रेट

Gold Rate Today 30 Oct: देशभर में सोने और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर आज के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से गिरावट के बाद अब कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। भारतीय बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार शाम तक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,20,628 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1,46,633 प्रति किलो तक पहुंच गई।

Advertisment

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी देखी जा रही है स्पॉट गोल्ड $4,029.53 प्रति औंस और चांदी $48.40 प्रति औंस तक चढ़ गई है। 30 अक्टूबर 2025 से सोना-चांदी दोनों के भाव बढ़े हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में आज 22 और 24 कैरेट सोने की क्या कीमत है।

आज (30 अक्टूबर 2025) के सोने के दाम शहरवार 

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,12,360₹1,22,560
मुंबई₹1,12,210₹1,22,410
चेन्नई₹1,12,210₹1,22,410
कोलकाता₹1,12,210₹1,22,410
अहमदाबाद₹1,12,210₹1,22,410
हैदराबाद₹1,12,210₹1,22,410
जयपुर₹1,12,360₹1,22,560
भोपाल₹1,12,360₹1,22,560
लखनऊ₹1,12,360₹1,22,560
चंडीगढ़₹1,12,360₹1,22,560

चांदी के दाम

30 अक्टूबर को चांदी के भाव में भी तेज उछाल दर्ज हुआ है। देशभर में चांदी ₹1,52,100 प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं, विदेशी बाजार में इसकी स्पॉट कीमत 2.85% बढ़कर $48.40 प्रति औंस हो गई है।

Advertisment

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और जियोपॉलिटिकल तनाव का असर। निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) में रुचि बढ़ी है।घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग और शादियों का सीजन भी कीमतों को सपोर्ट दे रहा है।

ये भी पढ़ें : Weather Update : cyclone montha से जनजीवन अस्तव्यस्त, MP में तीन वेदर सिस्टम का असर, CG में सुबह से जारी हल्की बारिश

सोने का भाव आज चांदी का भाव Silver Price Today gold rate today Gold Rate October 2025 gold rate in india gold price in Delhi gold price in bhopal 24 carat gold price 22 carat gold price
Advertisment
चैनल से जुड़ें