Advertisment

Gold Rate Today 29 October 2025: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

Gold Rate Drop Today 29 October : देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। धनतेरस के समय रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब गोल्ड और सिल्वर दोनों की चमक लगातार फीकी पड़ रही है।

author-image
anjali pandey
Gold Rate Today 29 October 2025: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 29 October 2025: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। धनतेरस के समय रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब गोल्ड और सिल्वर दोनों की चमक लगातार फीकी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली सहित देशभर के प्रमुख शहरों में आज यानी 29 अक्टूबर को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है।
Advertisment

लगातार तीसरे दिन गिरा सोना

धनतेरस के एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर 2025 को 24 कैरट सोना ₹1,32,770 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट सोना ₹1,21,700 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद से सोने के रेट में भारी गिरावट आई है।

तीन दिनों में गिरावट

  • 24 कैरट सोना ₹4,810 प्रति 10 ग्राम सस्ता
  • 22 कैरट सोना ₹4,410 प्रति 10 ग्राम सस्ता
आज दिल्ली में 24 कैरट सोना ₹10 सस्ता होकर ₹1,20,960 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यह लगातार तीसरा दिन है जब गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखी गई।
Advertisment

शहर में कितना है सोने का दाम 

शहर22 कैरट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,10,890₹1,20,960
मुंबई₹1,10,740₹1,20,810
कोलकाता₹1,10,740₹1,20,810
चेन्नई₹1,10,740₹1,20,810
हैदराबाद₹1,10,740₹1,20,810
बेंगलुरु₹1,10,740₹1,20,810
पटना₹1,10,790₹1,20,860
लखनऊ₹1,10,890₹1,20,960
अहमदाबाद₹1,10,790₹1,20,860
जयपुर₹1,10,890₹1,20,960

चांदी के रेट में भी गिरावट

तीन दिनों की स्थिरता के बाद अब लगातार दो दिन से चांदी के दाम घट रहे हैं। दिल्ली में आज एक किलो चांदी ₹1,50,900 में बिक रही है, जो कल की तुलना में ₹100 कम है।
Advertisment

पिछले दो दिनों में कुल ₹4,100 की गिरावट

इससे पहले चार दिनों में चांदी ₹17,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई थी। अन्य महानगरों में भी स्थिति लगभग समान है।
मुंबई और कोलकाता: ₹1,50,900 प्रति किग्रा
चेन्नई: ₹1,64,900 प्रति किग्रा (देश में सबसे महंगी चांदी)

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले संकेत

सोने-चांदी के दामों में आई यह गिरावट वैश्विक संकेतों की वजह से है।
  • MCX पर सोना: 0.7% गिरकर ₹1,20,106 प्रति 10 ग्राम पर खुला
  • MCX पर चांदी: 0.69% गिरकर ₹1,42,366 प्रति किग्रा पर खुली

रिकॉर्ड हाई से इतनी सस्ती हुई कीमतें

धातुरिकॉर्ड हाई (₹)मौजूदा कीमत (₹)कुल गिरावट
सोना (24K)₹1,32,770 /10g₹1,18,461 /10g₹13,000+ की गिरावट
चांदी₹1,70,000 /kg₹1,41,000 /kg₹29,000 की गिरावट
Advertisment
कारोबार के अंत तक सोना 2.06% गिरकर ₹1,18,461 और चांदी 1.36% गिरकर ₹1,41,424 पर पहुंच गई। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने की उम्मीद, साथ ही डॉलर के मजबूत होने के कारण निवेशक सोने और चांदी से दूरी बना रहे हैं। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है।
Silver rate today Silver Price Today mcx gold price India Gold Rate 29 October 2025 Gold Rate Today 29 October 2025: gold rate today Gold Rate Drop Today 29 October Gold Rate Delhi gold price update Gold Price In India gold price fall Gold Price Drop Gold Market News gold and silver rates gold and silver price today Dhanteras gold rate 24 carat gold rate 22 carat gold price
Advertisment
चैनल से जुड़ें