Advertisment

Gold Price Today 24 October: सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है रेट?

Gold Price Today 24 October: Gold Price Today 24 October 2025: दिवाली के बाद सोना और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार सुबह यानी 24 अक्टूबर को भी सोना (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) के रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई है

author-image
anjali pandey
Gold Price Today 24 October: सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है रेट?

Gold Price Today 24 October 2025: दिवाली के बाद सोना और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार सुबह यानी 24 अक्टूबर को भी सोना (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) के रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जो लोग आने वाली शादियों के लिए गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है।

Advertisment

सोने की कीमत में गिरावट

सुबह 9:25 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 123,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। आज सोने का लो रिकॉर्ड 123,463 रुपये और हाई रिकॉर्ड 123,728 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

वहीं IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के मुताबिक, गुरुवार शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 123,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 120,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चांदी भी हुई सस्ती

सुबह 9:33 बजे एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1 किलो के लिए 147,459 रुपये रही, जो पिछले सत्र से 1,053 रुपये कम है। आज चांदी ने 146,500 रुपये का लो और 147,459 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया।

Advertisment

अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के दाम

अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के दाम

शहरसोना (₹ प्रति 10 ग्राम)चांदी (₹ प्रति किलो)
पटना₹123,390₹146,890
जयपुर₹123,430₹146,895
कानपुर₹123,480₹147,010
लखनऊ₹123,480₹147,010
भोपाल₹123,390₹146,850
इंदौर₹123,390₹146,850
चंडीगढ़₹123,260₹146,690
रायपुर₹123,210₹146,640

किस शहर में सबसे सस्ता और महंगा सोना?

रायपुर में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है जहां 10 ग्राम की कीमत 123,210 रुपये है। वहीं, 1 किलो चांदी का भाव भी यहां सबसे कम यानी 146,640 रुपये दर्ज हुआ। कानपुर और लखनऊ में आज सोना सबसे महंगा है यहां 10 ग्राम का रेट 123,480 रुपये है, जबकि 1 किलो चांदी 147,010 रुपये में बिक रही है।

ये भी पढ़ें : Terrorist Arrest: दिल्ली–MP में ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ाव के सुराग

Advertisment
सोने के रेट सोने की आज की कीमत सोने का भाव आज सोना सस्ता हुआ चांदी सस्ती हुई चांदी का भाव आज आज सोने की कीमत Silver Price Today Silver price in india gold rate today 24 October 2025 gold rate in india Gold Price Today 24 October: Gold Price Today Gold Price in Raipur gold price in lucknow Gold Price in Jaipur gold market update gold and silver latest rate 24 carat gold price 22 carat gold rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें