/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nkjoj-2025-11-18T125554.068.webp)
Gold Rate Today 18 November 2025: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। एक तरफ जहां सोना लगातार दूसरे दिन चमक रहा है, वहीं चांदी ने दूसरा दिन भी निवेशकों को निराश किया है। अमेरिकी फेड की ब्याज दरों से जुड़े फैसलों को लेकर मार्केट में मिला-जुला रुझान है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी दोनों की चाल पर दिख रहा है।
सोना फिर चढ़ा
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के दाम आज ₹10 बढ़ गए और अब यह ₹1,25,560 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी ₹10 महंगा होकर ₹1,15,110 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹330 और 22 कैरेट सोना ₹310 तक महंगा हो चुका है।
चांदी की चमक फीकी
सोने की मजबूती के बीच चांदी लगातार दूसरे दिन फिसली है। दिल्ली में चांदी का भाव आज ₹100 गिरा है और यह ₹1,66,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पिछले दो दिनों में चांदी ₹2,100 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। इसके पहले चांदी में पांच दिनों में ₹20,600 तक की बड़ी बढ़त दर्ज की गई थी, लेकिन अब लगातार गिरावट दिख रही है।
देश के 10 बड़े शहरों में सोने की कीमतें
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,15,110 | ₹1,25,560 |
| मुंबई | ₹1,14,960 | ₹1,25,410 |
| कोलकाता | ₹1,14,960 | ₹1,25,410 |
| चेन्नई | ₹1,15,390 | ₹1,25,880 |
| बेंगलुरु | ₹1,14,960 | ₹1,25,410 |
| हैदराबाद | ₹1,14,960 | ₹1,14,960 |
| लखनऊ | ₹1,15,110 | ₹1,25,560 |
| पटना | ₹1,15,010 | ₹1,25,460 |
| जयपुर | ₹1,15,110 | ₹1,25,560 |
| अहमदाबाद | ₹1,15,010 | ₹1,25,460 |
चांदी कहां कितने में बिक रही है?
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव आज ₹1,66,900 प्रति किलो है। वहीं चेन्नई में सबसे महंगी चांदी बिक रही है ₹1,72,900 प्रति किलो।
ये भी पढ़ें :Madvi Hidma Encounter : एक करोड़ का इनामी नक्सली माडवी हिडमा एनकाउंटर में ढेर,नक्सलवाद को बड़ा झटका
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें