/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nkjoj-2025-11-15T133535.865.webp)
Gold Rate Today 15 November 2025: देश में इन दिनों सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज का दिन सोने-चांदी खरीदने वालों के लिए थोड़ा मिश्रित रहा। जहां सोना सस्ता हुआ, वहीं चांदी की चमक बरकरार है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि 15 नवंबर की सुबह सोने के दाम कई शहरों में नीचे आए हैं। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें अभी भी ऊंचाई पर बनी हुई हैं। आइए जानते हैं आज की ताज़ा कीमतें और विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं।
सोने का आज का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 127,180 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कल की तुलना में कम है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर 1,16,590 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
बड़े शहरों में सोने का रेट
| शहर | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,16,590 | 1,27,180 |
| मुंबई | 1,16,440 | 1,27,030 |
| अहमदाबाद | 1,16,490 | 1,27,080 |
| चेन्नई | 1,16,440 | 1,27,030 |
| कोलकाता | 1,16,440 | 1,27,030 |
| भोपाल | 1,16,490 | 1,27,080 |
| लखनऊ | 1,16,590 | 1,27,180 |
| जयपुर | 1,16,590 | 1,27,180 |
भविष्य में सोने के भाव कहां जाएंगे?
गोल्ड की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी तेजी की भविष्यवाणी हो रही है। ANZ का दावा है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4600 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि दिसंबर 2026 तक सोना 4900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में सोना 5000 डॉलर से भी ज्यादा पर पहुंच सकता है। यानि लंबे समय के निवेशकों के लिए सोना अब भी एक सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
चांदी की कीमत बनी मजबूत
जहां सोना फिसला है, वहीं चांदी आज भी मजबूत बनी हुई है। देश में चांदी का भाव 1,73,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि विदेशों में, चांदी की स्पॉट कीमत थोड़ी गिरकर 52.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
ये भी पढ़ें : BGI Timelapse 2025: भोपाल में आज मचेगा धमाल, रफ़्तार और ध्वनि देंगे परफॉर्मेंस, कॉलेज कैंपस बनेगा म्यूजिक-कल्चर का हब


/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें