Advertisment

छत्‍तीसगढ़ सोना-चांदी का भाव: मंगल की चाल से बदले सोने के भाव, 98 हजार के पार; चांदी भी रिकॉर्ड स्‍तर पर

Chhattisgarh Gold Price (Sona Chandi Ka Bhav) 17 April 2025 Update; भारत में सोने के दामों ने गुरुवार, 17 अप्रैल को नया रिकॉर्ड बना लिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजार दोनों में ही सोने की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं

author-image
Sanjeet Kumar
Gold Reached Record High: दिसंबर महीने की शुरुआत में सोने ने दर्ज किया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड

रिपोर्ट: दामिनी बंजारे, रायपुर

Gold Rate Today: भारत में सोने के दामों ने गुरुवार, 17 अप्रैल को नया रिकॉर्ड बना लिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजार दोनों में ही सोने की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। फिलहाल देश में 24 कैरेट सोने (Gold Rate Today) की कीमत प्रति 10 ग्राम 96,000 रुपए से ऊपर चल रही है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 88,000 रुपए के पार पहुंच चुका है।

Advertisment

ज्योतिष आचार्य इंगेश्वर के अनुसार ग्राहक की दशा में परिवर्तन (Gold Rate Today) होने जा रहा है और ऐसे में आने वाले समय में पीली धातु यानी की सोने की कीमत में बढ़ोतरी होगी। ज्योतिष में मंगल को लाल तत्व प्रधान ग्रह माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मंगल 29 मार्च को अपनी राशि बदलते चुके हैं। जिसके असर से लाल चीजों में सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। इसी का असर भी अब बाजार में दिख रहा है। शादी-विवाह के सीजन में अब सोना आम जन की पहुंच से लगभग दूर सा हो गया है।

gold price rate

छत्‍तीसगढ़ में 98 हजार रुपए पार सोना

आज के भाव की बात छत्तीसगढ़ में करें तो छत्‍तीसगढ़ (Gold Rate Today) में भी सोना और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ में 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत अब 98100 रुपए पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्‍ड की कीमत 90250 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 20 कैरेट गोल्‍ड प्रति 10 ग्राम के रेट 82400 रुपए पहुंच गए हैं। जबकि चांदी भी अपने उच्‍चतम स्‍तर पर है। प्रदेश में चांदी 99000 पहुंच गई है।

दाम बढ़ने के पीछे क्या वजह?

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता व्यापार (Gold Rate Today) तनाव (ट्रेड वॉर), वैश्विक मंदी की आशंकाएं और निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की ओर बढ़ने से गोल्ड और सिल्वर रेट में तेज़ी देखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यही स्थिति बनी रही तो भारत में सोने की कीमत 1.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: CG Cabinet Meeting: बजट सत्र के बाद आज साय कैबिनेट की पहली बैठक, बर्खास्‍त बीएड शिक्षकों पर हो सकता है बड़ा फैसला

gold rate

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (17 अप्रैल 2025)

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली88,30096,320
मुंबई88,15096,170
कोलकाता88,15096,170
चेन्नई88,30096,320
अहमदाबाद88,20096,220
लखनऊ88,30096,320
जयपुर88,30096,320
पटना88,20096,220
हैदराबाद88,15096,170
गुरुग्राम88,30096,320
बेंगलुरु88,20096,220
नोएडा88,30096,320

नोट: ये भाव रीयल-टाइम बाजार के अनुसार बदल सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए स्थानीय ज्वैलर्स से सत्यापित करें।

Advertisment

निवेशकों के लिए सलाह

सोने की कीमतों में इस ऐतिहासिक (Gold Rate Today) उछाल को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति और संभावित जोखिमों पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। वहीं, गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए यह समय महंगा साबित हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: शादी के लिए खरीदना है सोना, पहले जान लें क्या है आपके शहर में रेट 

gold price Gold Rate gold rate today Today gold rate
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें