Advertisment

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया पर गोल्ड का जलवा! इंदौर और उज्जैन में सोना-चांदी के भाव ने तोड़े रिकॉर्ड

Gold Rate Today: Gold Silver Rates Today on Akshaya Tritiya 2025 जानें देशभर के ताज़ा रेट Gold Price on Akshaya Tritiya 2025: Check Gold and Silver Rates in Top Indian Cities Today

author-image
Ashi sharma
Gold Rate Today

Gold Rate Today

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया 2025 के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल देखा गया है। इस खास दिन को सोने की खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है और देशभर में लोग निवेश के रूप में इसे खरीदते हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु से लेकर इंदौर और उज्जैन तक गोल्ड- सिल्वर के रेट्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम स्थिर नजर आ रहे हैं।

Advertisment

दिल्ली में सोने के आज के रेट

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹97,693 प्रति 10 ग्राम की दर से मिल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹89,563 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

मुंबई में क्या है सोने का भाव?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹97,547 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का रेट ₹89,417 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

बेंगलुरु और चेन्नई में गोल्ड रेट

बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना ₹97,535 और 22 कैरेट ₹89,405 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चेन्नई में रेट थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन ₹97,500 के करीब ही बने हुए हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- मई 2025 में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी? देख लें पूरी लिस्ट वरना अटक सकता है आपका जरूरी काम

प्रमुख शहरों में सोने का भाव 

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)
मुंबई₹9,798₹8,981
दिल्ली₹9,813₹8,996
चेन्नई₹9,798₹8,981
कोलकाता₹9,798₹8,981
बेंगलुरु₹9,798₹8,981

चांदी भी नहीं पीछे

इस अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी खूब चमक रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी की कीमत 97,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। इस साल चांदी कई बार 1 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। इसकी वजह है बढ़ती औद्योगिक मांग, खासकर रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में।

Advertisment

अमेरिका में भी गोल्ड प्राइस में उतार-चढ़ाव

अमेरिका में गोल्ड की कीमतें अभी स्थिर बनी हुई हैं। मंगलवार को थोड़ी गिरावट के बाद बुधवार को सोना $3,316 प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है। ट्रंप सरकार द्वारा विदेशी गाड़ियों पर शुल्क में राहत दिए जाने के बाद ट्रेड वॉर के असर में थोड़ी नरमी आई है, जिससे गोल्ड की डिमांड थोड़ी कम हुई है।

इंदौर में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

अक्षय तृतीया 2025 के मौके पर इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली। मंगलवार को सोना केडबरी ₹900 की बढ़त के साथ ₹97,700 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी चौरसा भी ₹700 उछलकर ₹98,500 प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है।

2021 की तुलना में दोगुना हुआ सोना

अगर पिछले कुछ वर्षों की तुलना करें, तो 2021 की अक्षय तृतीया पर सोना ₹47,700 प्रति दस ग्राम था। यानी सिर्फ चार सालों में इसमें करीब ₹50,000 की जबरदस्त बढ़त देखी गई है। यह बढ़ोतरी निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए हैरानी का विषय बन गई है।

Advertisment
शहरधातुप्रकारकीमत (₹)
इंदौरसोना22 कैरेट₹90,500 प्रति 10 ग्राम
इंदौरचांदीसिक्का₹1,115 प्रति नग
उज्जैनसोनाकेडबरी₹97,800 प्रति 10 ग्राम
उज्जैनचांदीपाट₹98,700 प्रति किलो

22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है फर्क?

24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है, जिसमें 99.99% शुद्धता होती है। वहीं 22 कैरेट सोने में 22 हिस्से शुद्ध सोना और बाकी दो हिस्से अन्य धातुएं जैसे तांबा और जिंक होते हैं, जिससे गहनों में मजबूती आती है।

यह भी पढ़ें- आखा तीज पर 30 अप्रैल को सोना खरीदने का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त क्या है, कब तक रहेगा रोहिणी नक्षत्र

Advertisment
सोना चांदी ताज़ा रेट दिल्ली सोने का भाव चांदी का रेट आज इंदौर सोना चांदी रेट आज का गोल्ड प्राइस अक्षय तृतीया 2025 सोने का भाव Silver rate today Mumbai gold rate gold rate in Chennai gold price in Delhi Bengaluru gold silver prices Akshaya Tritiya 2025 gold price
Advertisment
चैनल से जुड़ें