Advertisment

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, गिर गए चांदी के भाव, निवेश का सही समय! पढ़ें आज का सोने-चांदी का रेट

Gold Price Today: 24K Gold 6658 रुपये सस्ता, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों के भाव Gold Price Today: 24K Gold Drops by ₹6,658 from Record High, Check All Carat Rates

author-image
Ashi sharma
Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। कुछ ही दिन पहले 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका गोल्ड अब हर दिन सस्ता हो रहा है। एमसीएक्स (MCX) से लेकर लोकल सर्राफा बाजार तक, हर जगह सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है।

Advertisment

क्यों गिर रहा है सोने का भाव?

  • अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर (US-China Trade War) खत्म होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

  • दोनों देश किसी डील के लिए तैयार हो सकते हैं, जिससे बाज़ार में अनिश्चितता कम हो रही है।

  • इसी वजह से डॉलर मजबूत हुआ है और गोल्ड की चमक कुछ फीकी पड़ गई है।

रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता हुआ सोना?

  • एमसीएक्स पर शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट ₹92,700 था।

  • यह अपने ऑल टाइम हाई ₹99,358 से पूरे ₹6,658 सस्ता हो चुका है।

  • इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत $3240.88 प्रति आउंस और कॉमेक्स गोल्ड $3257 प्रति आउंस रही।

यह भी पढ़ें- युवाओं के लिए बिजनेस का सुनहरा मौका! इंडियन मार्केट में लगातार बढ़ रही इस प्रोडक्ट की मांग

Advertisment

क्या फिर बढ़ेगा गोल्ड का रेट?

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका चीन पर लगे टैरिफ में नरमी लाता है, तो डॉलर और मज़बूत होगा और गोल्ड की कीमत और गिर सकती है।
हालांकि, कई जानकारों का मानना है कि गोल्ड का दाम ₹92,000 से ₹94,500 प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है।

बड़े शहरों में सोने का भाव 

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹92,715₹100,638
मुंबई₹92,810₹100,749
चेन्नई₹93,080₹96,441
कोलकाता₹92,690₹99,476
बेंगलुरु₹92,890₹96,245
हैदराबाद₹95,529₹95,529
पुणे₹87,573₹95,533

इंडियन बुलियन मार्केट

कैरेटकीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹93,954
22 कैरेट₹86,062
18 कैरेट₹70,466
14 कैरेट₹54,963
Advertisment

चांदी का भी हाल बुरा!

1 किलो चांदी का ताज़ा रेट: ₹94,125

गहने खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

गहने खरीदते समय सोने या चांदी के भाव में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं। इसलिए, गहने खरीदने से पहले इन अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है।

सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व

अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है।

भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- अब ATM से कैश निकालना होगा महंगा: हर निकासी पर देना होगा ज्यादा पैसा

सोने का रेट आज सोना सस्ता हुआ सोना चांदी का लेटेस्ट रेट सोना कब महंगा होगा सर्राफा बाजार सोना भाव चांदी का भाव गोल्ड प्राइस टुडे एमसीएक्स सोना रेट आज का सोना भाव Why Gold Price Falling Silver rate today MCX Gold rate gold rate today Gold Price Today gold price in mumbai gold price in Delhi Gold Price Drop Bullion Market Gold Rate 24K Gold Price 24 कैरेट सोने की कीमत
Advertisment
चैनल से जुड़ें