Advertisment

आज का सोने का भाव: अगर आप सोना खरीदने वाले हैं तो अच्छी खबर, आज इतनी कम हो गई है कीमत, आपको होगा फायदा

आज का सोने का भाव: अगर आप सोना खरीदने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज सोने की कीमत इतनी कम हो गई है। आपको फायदा होगा।

author-image
Rahul Garhwal
आज का सोने का भाव: अगर आप सोना खरीदने वाले हैं तो अच्छी खबर, आज इतनी कम हो गई है कीमत, आपको होगा फायदा

हाइलाइट्स

  • सस्ता हुआ सोना
  • सोने की कीमत में 4883 रुपए की गिरावट
  • चांदी का भी भाव गिरा

Gold Rate Today: अगर आप सोना खरीदने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत (aaj ka gold ka bhav) में लगातार गिरावट आ रही है। 22 जुलाई को सोना 72 हजार 718 रुपए था, लेकिन आज इसकी कीमत 67 हजार 835 रुपए हो गई है। पिछले 3 दिनों में सोना 4883 रुपए सस्ता हुआ है।

Advertisment

3 दिन में गिरे सोने के दाम

बजट आने के एक दिन पहले 22 जुलाई को सोने के दाम मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर 72 हजार 718 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। बजट में घोषणा के बाद करीब 4 हजार रुपए कम होकर 68 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। 883 की गिरावट और दर्ज की गई है। सोना 67 हजार 835 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। आपको 4883 रुपए की बचत होगी।

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ चांदी भी सस्ती हुई है। पिछले 3 दिनों में चांदी 8 हजार रुपए प्रति किलो सस्‍ती हुई है। 22 जुलाई को चांदी के भाव MCX पर 89 हजार 203 रुपए प्रति किलो थे। बजट वाले दिन चांदी की कीमत करीब 5 हजार रुपए कम हो गई। आज इसके दाम में 3000 रुपए की कमी आई है। MCX पर चांदी 81 हजार 891 रुपए प्रति किलो चल रही है। पिछले 3 दिन में चांदी करीब 8 हजार रुपए सस्ती हुई है।

अचानक क्यों कम हुए सोने के भाव

बजट आने से पहले सोने-चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे थे। बजट आने के बाद सोना-चांदी की कीमत लगातार गिर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटी कम करने की घोषणा की थी। सोने-चांदी पर लागू कस्टम ड्यूटी को कम करके 6 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके बाद से सोने-चांदी कीमत तेजी से कम हुईं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:एक उड़ान में पहुंचेंगे इंदौर से खजुराहो! MP सरकार ने शुरू की सर्विस, इतना होगा किराया

बजट के दिन कितना सस्ता हुआ सोना

मंगलवार को MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स कारोबार के दौरान सोना 72 हजार 850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। जैसे ही वित्त मंत्री ने कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया, सोने की कीमत गिरने लगी। ये 68 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कुछ ही घंटों में ये 4350 रुपए सस्ता हो गया था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें