Advertisment

Gold Rate Today: सोना हुआ 5500 रुपए सस्ता, खरीदने का अच्छा मौका, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Rate Today: सोना हुआ 5500 रुपए सस्ता, खरीदने का अच्छा मौका, जानिए 24 कैरेट गोल्ड का भाव gold rate today 27 june 2024 aaj ka sone chandi ka bhaw 24k 22k 18k Price Fall sona sasta bps

author-image
BP Shrivastava
Gold Rate Today

Gold Rate Today

हाइलाइट्स

  • सोने के भाव में 5500 रुपए की गिरावट
  • 11 दिन पहले सोने की कीमत 1 लाख के पार थी
  • ईरान-इजराइल युद्ध खत्म होने से सोने के रेट गिरे
Advertisment

Gold Rate Today: सोना यानी गोल्ड की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोना इन दिनों 5500 रुपए सस्ता हो गया है। शेयर मार्केट में स्थिरता आ रही है, वहीं Gold के दाम में बड़ी गिरावट आई है।

इस वजह से सस्ता हुआ सोना

MCX पर सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर से 5% या 5,448 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हो गई हैं। शुक्रवार, 27 जून को शेयर बाजार में तेजी के चलते और जोखिम की भावना में कमी आने से येलो मेटल (Gold) की कीमत में 1457 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, जिससे गोल्‍ड 95,630 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

11 दिन पहले सोने की कीमत 1 लाख के पार हो गई थी

16 जून 2025 को MCX पर सोने का भाव 1,01,078 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। तब से Gold की कीमत में 5% की गिरावट आई है। 5500 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होने में सोने को 11 दिन लगे हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो आज यह 1929 रुपए सस्ती हो गई है। एमसीएक्स पर 1 किलो सोने का भाव अब 1,05,968 रुपए प्रति किलो हो गया है। कुछ दिन पहले यह 1 लाख 10 हजार रुपए के ऊपर चला गया था।

Advertisment

सोना-चांदी क्‍यों हो रहा सस्‍ता ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजराइल वार खत्म होने की घोषणा की है, जिसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। मिडिल ईस्‍ट में तनाव के चलते कमोडिटी मार्केट ऊंचाई पर था और सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, लेकिन अब युद्ध खत्म होने से बाजार में स्थिरता आ गई है और सोने-चांदी की कीमतें फिर से गिरने लगी हैं।

गिरावट जल्‍द रुक सकती है

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) की उपाध्यक्ष और एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की कार्यकारी अध्यक्ष अक्ष कंबोज ने कहा, मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और आने वाले व्यापार समझौतों के प्रति आशावाद के चलते सोने की कीमतें गिरने की ओर बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षित संपत्तियों की मांग में कमी आई है। बाजार के रिस्‍क मूड ने बुलियन पर दबाव बनाए रखा है। हालांकि, केंद्रीय बैंक की लगातार खरीद और त्यौहारी सीजन इस गिरावट को कम कर सकते हैं।

बुलियन मार्केट में सोने के भाव

IBJA के अनुसार, आज यानी शुक्रवार, 27 जून को 24 कैरेट सोने का दाम 95784 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट गोल्‍ड की कीमत 95400 रुपए, 22 कैरेट गोल्‍ड की कीमत 87738 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का दाम 71838 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 105193 रुपए रही।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP Police Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस में एडिशनल एसपी और AIG के तबादले, 39 अफसर इधर से उधर

इंदौर-भोपाल में सोने का भाव

  • 18 कैरेट: इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 73, 560 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट: भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 89, 900 रुपए।
  • 24 कैरेट: भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने की कीमत 98,070 रुपए

Bhopal Consumer Forum: दुकानदार ने वारंटी में नहीं बदला डिफेक्टिव होम थिएटर, अब ग्राहक को मिलेंगे 65 हजार रुपए

Advertisment

Bhopal Consumer Forum Decision: भोपाल के जिला उपभोक्ता आयोग (Consumer Forum) ने पांच साल पुराने खरीदे गए होम थिएटर (Home theater) के खराब होने के मामले में ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि होम थिएटर की रिपेयर की कोई वैल्यू नहीं बची, इसलिए ग्राहक को ब्याज समेत पूरा पैसा और मुआवजा दिया जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

gold price gold rate today gold silver price silver price india Gold Price Drop mp gold rate indore gold rate Gold becomes cheaper Reason fall gold price
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें