/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/VPGVXahz-nkjoj-16.webp)
Gold Rate Today 17 October; धनतेरस से ठीक पहले सोने की लगातार जारी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। घरेलू बाजार में गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड हाई से नीचे फिसल गई हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ ₹1,29,580 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,18,790 प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी के दामों में भी कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में आज के ताज़ा सोने और चांदी के रेट
देशभर में आज के सोने के भाव
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,18,790 | 1,29,580 |
| मुंबई | 1,18,640 | 1,29,430 |
| अहमदाबाद | 1,18,640 | 1,29,480 |
| चेन्नई | 1,18,640 | 1,29,430 |
| कोलकाता | 1,18,640 | 1,29,430 |
| हैदराबाद | 1,18,640 | 1,29,430 |
| जयपुर | 1,18,790 | 1,29,580 |
| भोपाल | 1,18,640 | 1,29,480 |
| लखनऊ | 1,18,790 | 1,29,580 |
| चंडीगढ़ | 1,18,790 | 1,29,580 |
धनतेरस तक कितना बढ़ सकता है सोना?
विशेषज्ञों का अनुमान है कि धनतेरस 2025 तक सोने की कीमत ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। वहीं 2026 तक यह ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
ग्लोबल फैक्टर्स का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव लगभग 1% बढ़कर 4,246.08 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी कई वैश्विक कारणों से हो रही है
- अमेरिका-चीन के बीच नए व्यापारिक तनाव
- फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना
- केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार गोल्ड खरीद
- अमेरिकी सरकार के संभावित *शटडाउन* के कारण आर्थिक अनिश्चितता
- इन कारणों से निवेशक सेफ एसेट यानी गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
चांदी का ताज़ा भाव
17 अक्टूबर की सुबह चांदी की रिटेल कीमत घटकर ₹1,88,900 प्रति किलोग्राम रह गई । अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव मामूली बढ़त के साथ 53.05 डॉलर प्रति औंस पर है। सप्लाई में कमी के चलते ग्लोबल मार्केट में प्रीमियम प्रभावित हुआ है, जिससे चांदी को सपोर्ट मिला है।
ये भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Wishes: घर में विराजें लक्ष्मी, बरसे धन और समृद्धि इस तरह दें अपनों को धनतेरस की शुभकामनाएं
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें