Advertisment

Gold Rate Today Budget 2025: बजट पेश होने के बाद होगा सोने में उछाल! जानें अभी क्या है रेट और कितना हो सकता है महंगा?

Gold Rate Budget 2025 Update: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार 01 फरवरी 2025 को संसद में देश का आम बजट 2025-26 पेश करने जा रही हैं। बजट पेश होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

author-image
Shashank Kumar
Sone-Chandi ka Bhav

Gold Rate Budget 2025 Today (Sone-Chandi ka Bhav): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार 01 फरवरी 2025 को संसद में देश का आम बजट 2025-26 पेश करने जा रही हैं। बजट पेश होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बजट में सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है।

Advertisment

बढ़ सकती है इंपोर्ट ड्यूटी

अगर सोने (Gold Rate Budget 2025 Today) पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाया गया तो सोना 4 से 5 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो सकता है। हालांकि, सरकार ने पिछले बजट में सोने पर आयात शुल्क कम कर दिया था। लेकिन इस बार सरकार बजट में सोने पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर सकती है। ऐसा हुआ तो सोना 85 से 86 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा।

आज शनिवार 01 फरवरी 2025 को सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर गया है। गहने खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट गोल्ड रेट की कीमत 77 हजार के पार है।

भारत में सोने-चांदी के भाव

चांदी के दाम की बात करें तो उसमें भी इजाफा देखा जा रहा है। बजट से एक दिन पहले चांदी 2000 रुपये किलो महंगा हुआ था। आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 102700.0 प्रति किलोग्राम है, जो 1000.0 प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्शाती है। आइए जानें देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट क्या है?

Advertisment

Gold-Silver Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 01 फरवरी 2025 को सोने-चांदी के दाम?

  • Delhi Gold Rate:: दिल्ली में आज 24 कैरेट वाले सोने का भाव ₹84513.0/10 ग्राम है। वहीं कल 31 जनवरी को सोने का भाव 83033.0/10 ग्राम था, और पिछले हफ्ते 26 जनवरी को सोने का भाव ₹82593.0/10 ग्राम था। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • Delhi Silver Rate: दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹102700.0/Kg है। कल 31जनवरी को चांदी का भाव 99500.0/Kg था, और पिछले सप्ताह 26 जनवरी को चांदी का भाव ₹100600.0/Kg था।
  • Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 84,330 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 77,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 
  • Mumbai Silver Rate: 1 फरवरी को मुंबई में चांदी का भाव 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि पिछले दिन इसकी कीमत 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
  • Kolkata Gold Rate: कोलकाता में 31 जनवरी को 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही थी। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 83,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। लेकिन, आज 1 फरवरी को कोलकाता में सोने का भाव 84,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 77,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है
  • Kolkata Silver Rate: आज कोलकाता में चांदी का भाव 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम है और 10 ग्राम के लिए इसकी कीमत 9,960 थी।
  • Sone ka bhav Chennai: 1 फरवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 84,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 77,310 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
  • Chennai Silver Rate: चेन्नई में आज 1 फरवरी को चांदी का भाव 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम है और 10 ग्राम की कीमत 1,071 रुपये है।

Stock Market Today Budget 2025: टैक्स छूट से कौन से शेयरों को मिलेगा फायदा? सामने आए इन कंपनियों के नाम

Advertisment

Stock Market Budget 2025

Stock Market Budget 2025 Update: आम बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी आखिरी घंटे में अच्छी रफ्तार पकड़ने में कामयाब रहे। आज बजट वाले दिन शनिवार को भी मार्केट खुला है और कुछ ऐसे शेयरों में उछाल की संभावना जताई जा रही है, लेकिन बजट से पहले शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रही। दिन के पहले घंटे में निफ्टी 20, सेंसेक्स 50 अंक ऊपर खुला। पढ़े पूरी खबर..

Gold Rate gold silver price sone chandi ka bhav Budget 2025 Update Budget 2025 today
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें