Advertisment

Gold Prices India Drop: फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Gold Prices India Drop: आज 13 अगस्त 2025 को सोने के दाम ₹100 और चांदी ₹2000 सस्ती हुई। देखें दिल्ली, मुंबई, भोपाल, इंदौर और रायपुर के 22K-24K रेट।

author-image
anjali pandey
Gold Prices India Drop: फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Gold Prices India Drop: आज बुधवार यानी 13 अगस्त 2025 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखि गई है। कल के मुकाबले आज सोना करीब ₹100 सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के भाव में भी कमी आई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोना ₹99670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 113593 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं 22 कैरेट सोना मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में ₹92,900 के करीब बिक रहा है। चांदी के दाम में भी ₹2,000 प्रति किलो की गिरावट देखी गई है।

Advertisment

देश के बड़े शहरों में सोने के रेट

शहर का नाम22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली93,0901,01,540
चेन्नई92,9401,01,390
मुंबई92,9401,01,390
कोलकाता92,9401,01,390
जयपुर93,0901,01,540
नोएडा93,0901,01,540
गाजियाबाद93,0901,01,540
लखनऊ93,0901,01,540
बेंगलुरु92,9401,01,390
पटना92,9401,01,390

चांदी के रेट

आज देश के प्रमुख राज्यों में 1 किलो चांदी का भाव ₹1,14,900 है, जो कल से ₹100 कम है। इस तरह सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली गिरावट हुई है।

ये भी पढ़ें : PM Fasal Bima Yojana: फसल बीमा योजना में खरीफ 2025 की फसलों का इस तारीख तक होगा रजिस्ट्रेशन, जानें आवेदन की पूरी प्रोसेस

Advertisment

क्यों आई सोने की कीमतों में गिरावट ?

सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने की कीमतों में बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रस्तावित मुलाकात से रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति वार्ता की उम्मीद बढ़ी है। इससे सोने जैसे "सुरक्षित निवेश" की मांग घटी है, जो कीमतों पर दबाव डाल रही है।

MP और CG में आज के सोना-चांदी रेट

अगर आप भोपाल, इंदौर या रायपुर जैसे शहरों में सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज की दरें आपके लिए अहम हैं। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार

भोपाल:

22 कैरेट सोना – ₹9,360/ग्राम (कल से ₹80 सस्ता)

24 कैरेट सोना – ₹9,828/ग्राम (₹84 की कमी)

इंदौर:

22 कैरेट सोना – ₹93,600/10 ग्राम (कल से ₹800 सस्ता)

24 कैरेट सोना – ₹98,280/10 ग्राम (कल ₹99,120 था)

रायपुर:

22 कैरेट सोना – ₹9,360/ग्राम

24 कैरेट सोना – ₹9,828/ग्राम

चांदी के रेट (भोपाल-इंदौर-रायपुर)

इन तीनों शहरों में चांदी ₹1,000/किलो सस्ती हुई है।

कल: ₹1,27,000/किलो

आज: ₹1,26,000/किलो

हॉलमार्क और कैरेट की जानकारी

ये भी पढ़ें : MP Weather: MP के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश संभव

Advertisment

ज्यादातर गहने 22 कैरेट सोने से बनते हैं, हालांकि कुछ लोग 18 कैरेट सोना भी पसंद करते हैं। हॉलमार्क में कैरेट के हिसाब से नंबर दर्ज होता है:

  • 24 कैरेट – 999
  • 23 कैरेट – 958
  • 22 कैरेट – 916
  • 21 कैरेट – 875
  • 18 कैरेट – 750

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

सोने की कीमत तय करने में कई फैक्टर अहम होते हैं-

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार का रेट
  • आयात शुल्क और टैक्स
  • रुपए-डॉलर का एक्सचेंज रेट
  • मांग और आपूर्ति का संतुलन

भारत में सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं, बल्कि शादियों और त्योहारों के लिए भी जरूरी माना जाता है। इसलिए इसकी कीमतों में बदलाव का असर सीधे आम जनता पर पड़ता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें : MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में आज मानसून मेहरबान, साल का 80 फीसदी कोटा पूरा

सोना चांदी भाव सोना चांदी की कीमत भोपाल सोना रेट दिल्ली गोल्ड प्राइस चांदी का भाव गोल्ड रेट इंडिया इंदौर सोना रेट आज का सोना रेट silver rate india Silver Price Today indore gold rate gold silver rate today gold rate india Gold Prices India Drop gold price Mumbai gold price Delhi gold price 13 August 2025 bhopal gold rate 24 कैरेट सोना रेट 24 carat gold price 22 कैरेट सोना रेट 22 carat gold price 13 अगस्त सोना चांदी रेट
Advertisment
चैनल से जुड़ें