Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का अच्छा मौका, दामों में फिर आई गिरावट, आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड रेट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत (Gold Rate Today) में शनिवार, 13 मार्च 2021 को गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में 520 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram) की कमी दर्ज हुई। पिछले कारोबार में सोना 44,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 110 रुपये प्रति किलो की मजबूती के साथ 66,480 रुपये पर खुली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Rate) दोनों क्रमशः 1,707 डॉलर प्रति औंस और USD 25.67 प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना
सोने के दाम अबतक लगभग 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुका है। पिछले साल अगस्त में सोने ने 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर को छुआ था, लेकिन अब सोना 22 फीसदी की गिरावट के साथ 12 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अगर बात इस साल की करें तो सोना 3 महीने से भी कम समय में इसके दाम में 6 हजार रुपये तक की कमी दर्ज की गई है।
सोने की कीमतों में आ सकती है और गिरावट
एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतों का कमजोर होना शायद लंबे समय के लिए ना हो, डॉलर में कमजोरी, बढ़ती मुद्रास्फीति के दबाव और मौद्रिक विस्तार का सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ा है।
जानिए आपके शहर में सोने का भाव
अहमदाबाद
22ct Gold :रु44,340
24ct Gold : रु46,340
चंडीगढ़
22ct Gold :रु43,990
24ct Gold : रु47,990
चेन्नई
22ct Gold : रु41,790
24ct Gold : रु45,590
दिल्ली
22ct Gold : रु43,990
24ct Gold : रु47,990
हैदराबाद
22ct Gold : रु42,000
24ct Gold : रु45,820
जयपुर
22ct Gold : रु43,990
24ct Gold : रु47,990
कोलकाता
22ct Gold : रु44,290
24ct Gold : रु46,930
लखनऊ
22ct Gold : रु43,990
24ct Gold : Rs. रु47,990
मुंबई
22ct Gold : रु43,520
24ct Gold : रु44,520