Advertisment

Gold Price Today: थोड़ा और स्सता हुआ सोना, चांदी के भाव में तेजी, जानें आपके शहर में क्या है सोने का भाव

Gold Price Today: 15 अप्रैल 2025 के ताज़ा सोने के दाम जानिए। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद समेत प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट्स में गिरावट। अब जानें कहां कितना सस्ता हुआ सोना। Gold prices drop on April 15, 2025. Check latest 18K, 22K, and 24K gold rates in Delhi, Mumbai, Chennai, Hyderabad and other major Indian cities

author-image
Ashi sharma
Gold prices drop on April 15, 2025.

Gold prices drop on April 15, 2025.

Gold Price Today: देशभर में आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। लगातार कई दिनों से गिर रहे रेट्स के बीच आज यानी 15 अप्रैल को सोने की कीमत ₹33 तक घट गई है। 18, 22 और 24 कैरेट सोना आज देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में पहले से सस्ता मिल रहा है।

Advertisment

इंदौर में चांदी 300 रुपये महंगी, सोना रहा स्थिर

सोमवार को इंदौर के सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी चौरसा 300 रुपये की बढ़त के साथ ₹96,500 प्रति किलो पर पहुंच गई। ग्रामीण इलाकों से मांग बढ़ने के कारण चांदी के दाम मजबूत बने रहे।

सोने की कीमत में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ। सोना केडबरी ₹92,500 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वैवाहिक सीजन की सीमित मांग के कारण सोने की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Wedding Season: दुल्हन के लिए बेस्ट हैं ये 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Advertisment

इंदौर में सोने-चांदी का भाव

  • सोना आरटीजीएस: ₹95,800 प्रति 10 ग्राम

  • सोना 22 कैरेट: ₹87,000 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी आरटीजीएस: ₹96,650 प्रति किलो

  • चांदी टंच: ₹96,600 प्रति किलो

  • चांदी सिक्का: ₹1,100 प्रति नग

उज्जैन में सोने-चांदी का भाव

  • सोना केडबरी: ₹92,600 प्रति 10 ग्राम

  • सोना रवा: ₹92,500 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी पाट: ₹97,000 प्रति किलो

  • चांदी टंच: ₹96,800 प्रति किलो

  • चांदी सिक्का: ₹1,000 प्रति नग

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका द्वारा चीन के खिलाफ व्यापार टैरिफ में कुछ राहत देने के संकेत के बाद सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। कॉमेक्स पर सोना वायदा 3,225 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisment

व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई है कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 145 फीसदी टैरिफ में शामिल नहीं किया जाएगा, जिससे वैश्विक बाजारों में राहत देखी गई।

देशभर में सोने के दामों में आई गिरावट निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका बन सकती है। खासकर वे लोग जो अक्षय तृतीया या शादी-ब्याह के लिए खरीदारी का सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है।

बड़े शहरों में सोने का रेट

शहर18 कैरेट (₹/ग्राम)22 कैरेट (₹/ग्राम)24 कैरेट (₹/ग्राम)
दिल्ली (Delhi)₹7,147₹8,735₹9,533
मुंबई (Mumbai)₹7,135₹8,720₹9,518
चेन्नई (Chennai)₹7,225₹8,720₹9,518
बेंगलुरु (Bangalore)₹7,135₹8,720₹9,518
हैदराबाद (Hyderabad)₹7,135₹8,720₹9,518
कोलकाता (Kolkata)₹7,135₹8,720₹9,518
पुणे (Pune)₹7,135₹8,720₹9,518
अहमदाबाद (Ahmedabad)₹7,139₹8,725₹9,523
सूरत (Surat)₹7,139₹8,725₹9,523
आगरा (Agra)₹7,147₹8,735₹9,533
अमृतसर (Amritsar)₹7,147₹8,735₹9,533
औरंगाबाद (Aurangabad)₹7,135₹8,720₹9,518
बेलगाम (Belgaum)₹7,135₹8,720₹9,518
Advertisment

गहने खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

गहने खरीदते समय सोने या चांदी के भाव में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं। इसलिए, गहने खरीदने से पहले इन अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है।

सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व

अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है।

भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Vivah Muhurat 2025: तीन महीने के अंदर करना चाहते हैं शादी, तो यहां देखें, अप्रैल से जून ​तक के मुहूर्त की पूरी लिस्ट

सोने का भाव 15 अप्रैल 2025 सोने का ताज़ा रेट सोना सस्ता हुआ आज का सोने का रेट Gold Today Rate Gold Rate Today Hindi Gold Rate in Mumbai Gold Price Today gold price in Delhi Gold Price April 2025 Chennai gold rate today Aaj Ka Sone Ka Bhav 24 कैरेट गोल्ड प्राइस 22 कैरेट सोने का रेट 18K gold price India
Advertisment
चैनल से जुड़ें