/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/kl7uGMwP-nkjoj-65.webp)
Gold-Silver Price Today in India: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चड़ाव देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AISC) की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 सितंबर 2025 यानी रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर रहेंगे क्योंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम, साथ ही चांदी का ताज़ा रेट।
आज का सोने-चांदी का रेट
- सोना 24 कैरेट (Gold 24K): ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट (Gold 23K): ₹1,09,335 प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट (Gold 22K): ₹1,00,554 प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट (Gold 18K): ₹82,331 प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट (Gold 14K): ₹64,218 प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 (Silver 999): ₹1,28,000 प्रति किलोग्राम
पिछले दिन सोना-चांदी के दाम
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 700 रुपये बढ़कर ₹1,13,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹1,12,800 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की बात करें तो शुक्रवार को चांदी की कीमत 500 रुपये चढ़कर ₹1,32,000 प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले गुरुवार को यह ₹1,31,500 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वैश्विक स्तर पर (Global Market)
- हाजिर सोना (Spot Gold) 0.18% की तेजी के साथ $3,651.18 प्रति औंस पर पहुंच गया।
- वहीं हाजिर चांदी (Spot Silver) करीब 1% बढ़कर $42.16 प्रति औंस रही।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,12,300 | 1,02,950 |
| मुंबई | 1,12,150 | 1,02,050 |
| जयपुर | 1,12,300 | 1,02,950 |
| लखनऊ | 1,12,300 | 1,02,950 |
| कोलकाता | 1,12,150 | 1,02,050 |
ये भी पढ़ें : Vitamin Deficiency Tiredness: थकान किस विटामिन की कमी से होती है? जानें पूरी डिटेल और समाधान
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें