Advertisment

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी 1000 रुपए किलो सस्ती, अपने शहर में गोल्ड के रेट जानें

Gold Price Today: साल में सोने की कीमत में तीसरी बार बड़ी गिराबट देखने को मिली है। आज के सोने के भाव जानने के लिए आगे पढ़ें..

author-image
Vishalakshi Panthi
Gold Price Today

Gold Price Today: 2025 में सोने की कीमत में अब तक की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। लंबे समय बाद सोने की कीमतें एक लाख रुपये के नीचे आई हैं, जिससे मध्यम वर्ग को कुछ राहत मिली है।

Advertisment

आज 24 कैरेट सोना घटकर 99,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि एक दिन पहले यानी 24 जून को यह 1,00,680 रुपये था।
इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 90,940 रुपये और 18 कैरेट सोने की दर74,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी भी 1,000 रुपये प्रति किलो सस्ती

24 जून को एक किलो चांदी की कीमत 1,09,900 रुपये थी, जो आज घटकर 1,08,900 रुपये हो गई है। इससे गहनों और औद्योगिक उपयोग के लिए चांदी खरीदने वालों को भी राहत मिली है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (25 जून 2025)

शहर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली99,36091,09074,530
मुंबई99,21090,94074,410
चेन्नई99,21090,94074,410
कोलकाता99,21090,94074,410
बेंगलुरु99,21090,94074,410
चंडीगढ़99,36091,09074,530
अमरावती99,21090,94074,410
हैदराबाद99,21090,94074,410
अहमदाबाद99,26090,99074,450
भोपाल99,26090,99074,450
Advertisment

प्रमुख शहरों में आज चांदी के भाव

शहरचांदी (₹/किलो)
दिल्ली1,08,900
बेंगलुरु1,08,900
मुंबई1,08,900
हैदराबाद1,08,900
अमरावती1,08,900
चेन्नई1,08,900
औरंगाबाद1,08,900
भोपाल1,08,900
भिवंडी1,08,900
गाजियाबाद1,08,900
मैसूर1,08,900

इस साल तीसरी सबसे बड़ी गिरावट

इस वर्ष सोने में यह तीसरी बड़ी गिरावट है। इससे पहले 12 मई को सोना 3,340 रुपये और 23 अप्रैल को 2,399 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। मंगलवार को यह 1,096 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,967 रुपये प्रति किलो रह गई।

18 जून को बना था रिकॉर्ड उच्च स्तर

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 18 जून को 24 कैरेट सोना 99,454 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसी दिन चांदी भी 1,09,412 रुपये प्रति किलो के अपने उच्चतम स्तर पर थी।

Advertisment

कॉमेक्स गोल्ड और अमेरिकी फेड बना वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण कॉमेक्स गोल्ड का 3.15% की गिरावट के साथ बंद होना है।
कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च विभाग के उपाध्यक्ष रविंद्र राव ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और बॉन्ड यील्ड में तेजी से सोने की कीमतों पर दबाव बना है। ऐसे में निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली की संभावना और बढ़ गई है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Breaking News: शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के लिए आज होंगे रवाना, रूस का दावा- 40 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन गिराए

Advertisment

Breaking News

Breaking News:  देश-दुनिया में क्या चल रहा है? हर बड़ी खबर पर हमारी नज़र है। इस लाइव लिंक के जरिए जानिए अब तक की सभी अहम अपडेट्स, ताज़ा हलचल और हर सेक्टर की ब्रेकिंग न्यूज़। जुड़े रहिए हमारे साथ… खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Gold Price Today gold rate today Gold silver rate Silver Rate gold rate in delhi Gold Rate In Bhopal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें