Advertisment

Gold Price Today 17 July 2025: सावन के महीने में लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold Price Today 17 July 2025: सावन के महीने में सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। 17 जुलाई 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,400 और 1 किलो चांदी ₹1,13,900 रही। जानिए प्रमुख शहरों में गोल्ड-सिल्वर रेट और गिरावट के कारण

author-image
anjali pandey
Gold Price Today 17 July 2025: सावन के महीने में लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर के ताजा रेट

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और इसी बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को देश की प्रमुख बुलियन मार्केट में सोना 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisment

[caption id="attachment_859667" align="alignnone" width="1030"]publive-image सस्ता हुआ सोना[/caption]

सोने की कीमत में गिरावट

बात करें 24 कैरेट सोने की, तो इसकी कीमत अब घटकर ₹99,400 प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹91,000 से ऊपर बना हुआ है। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें : World Emoji Day 2025:इमोजी के ब‍िना अधूरी है चैटि‍ंग, क्‍या आप जानते हैं कैसे हुई थी इसकी शुरुआत? जानिए इन इमोजी का मतलब

Advertisment

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी की बात करें तो 1 किलोग्राम चांदी का रेट ₹1,13,900 दर्ज किया गया है। पिछले कुछ हफ्तों में तेजी से बढ़ती चांदी की कीमतों में अब हल्की गिरावट आई है। हालांकि कुछ शहरों में चांदी अभी भी ₹1.23 लाख प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर बिक रही है।

सोने की कीमत गिरने के पीछे ये हैं दो प्रमुख कारण

1. बाजार में भारी बिकवाली

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, डीलर्स और स्टॉकिस्ट्स द्वारा भारी मात्रा में सोना बेचे जाने के कारण कीमतों में गिरावट आई है। जब सप्लाई ज्यादा और डिमांड कम होती है, तो कीमतें नीचे आना तय है।

2. अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशक इस समय अमेरिका के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों जैसे उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और बेरोजगारी दावों का इंतजार कर रहे हैं। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी नीतियों के संकेत मिलेंगे, जो सोने के ग्लोबल रेट्स पर असर डालते हैं। इसी अस्थिरता का प्रभाव भारत के बाजारों पर भी पड़ रहा है।

Advertisment

देश के प्रमुख शहरों में 17 जुलाई 2025 को सोने का रेट

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट (₹)24 कैरेट गोल्ड रेट (₹)
दिल्ली91,14099,420
मुंबई90,99099,270
चेन्नई90,99099,270
कोलकाता90,99099,270
जयपुर91,14099,420
नोएडा91,14099,420
गाजियाबाद91,14099,420
लखनऊ91,14099,420
बेंगलुरु90,99099,270
पटना90,99099,270

प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतें

शहर का नामचांदी का रेट (₹/किलोग्राम)
दिल्ली1,13,900
अयोध्या1,13,900
चंडीगढ़1,13,900
जयपुर1,13,900
हैदराबाद1,23,000

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमतें मुख्यतः निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

  • रुपया-डॉलर का एक्सचेंज रेट

  • आयात शुल्क और टैक्स

  • डिमांड और सप्लाई का बैलेंस

Advertisment

इसके अलावा भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि त्योहारों, शादियों और पारंपरिक अवसरों में इसकी मांग अत्यधिक होती है, जिससे भाव में हलचल देखने को मिलती है।

भोपाल में सोने की कीमत में गिरावट

भोपाल में 22 कैरेट सोना, जो बुधवार को ₹92,250 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, उसकी कीमत गुरुवार को ₹91,800 प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी ₹450 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं 24 कैरेट सोना, जो बुधवार को ₹96,860 प्रति 10 ग्राम था, अब घटकर ₹96,390 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसमें भी ₹470 की गिरावट आई है।

Advertisment

इंदौर और रायपुर में भी यही रेट

भोपाल के साथ-साथ इंदौर और रायपुर में भी आज के दिन सोने की कीमतों में एक जैसी गिरावट देखी गई है। इन दोनों शहरों में:

  • 22 कैरेट गोल्ड रेट: ₹91,800 प्रति 10 ग्राम

  • 24 कैरेट गोल्ड रेट: ₹96,390 प्रति 10 ग्राम

यह कीमतें सर्राफा बाजार के अनुसार हैं और इनमें रोज़ाना बदलाव होता है।

चांदी के दाम में भी हल्की गिरावट

BankBazaar.com के अनुसार, भोपाल, इंदौर और रायपुर में चांदी की कीमतों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisment
  • बुधवार को चांदी ₹1,25,000 प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही थी।

  • गुरुवार को यह घटकर ₹1,24,000 प्रति किलोग्राम हो गई है।

इस तरह ₹1,000 प्रति किलो की गिरावट चांदी की कीमत में दर्ज की गई है।

22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड में अंतर क्या है?

  • 24 कैरेट गोल्ड लगभग 99.9% शुद्ध होता है और इसे सबसे शुद्ध सोना माना जाता है।

  • हालांकि, इसकी कठोरता कम होने के कारण इससे ज्वेलरी नहीं बनाई जाती। यह अधिकतर इन्वेस्टमेंट (जैसे गोल्ड कॉइन या बार) के लिए उपयोग होता है।

  • 22 कैरेट गोल्ड में करीब 91% सोना और 9% अन्य धातुएं (जैसे तांबा, चांदी, जिंक आदि) मिलाई जाती हैं, जिससे इसे मजबूत बनाया जाता है।

  • इसलिए ज्यादातर गहनों का निर्माण 22 कैरेट गोल्ड से ही किया जाता है।

ये भी पढ़ें : Today Latest: संजीव सचदेवा बने मप्र के 29वें चीफ जस्टिस, RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ का कारण लापरवाही- रिपोर्ट

सोने की कीमत गिरने का कारण सोना सस्ता हुआ सावन में सोने की कीमत चांदी का भाव गोल्ड रेट इंडिया 2025 आज का गोल्ड प्राइस why gold price decreased Silver Price Today Sawan gold price 2025 gold rate in Delhi Mumbai Jaipur Gold Price Today 17 July 2025 Gold Price Today gold price drop India 17 जुलाई सोने का रेट 17 July 2025 gold rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें