Advertisment

Gold-Silver Rate Today: इजरायल-ईरान तनाव का असर, सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 1 हफ्ते में ₹3,710 महंगा हुआ सोना

Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशकों की दिलचस्पी सोने में बढ़ी है। यही वजह है कि पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। gold-price-today-15-june-2025-israel-iran-war-effect-aaj ka sone chandi kaa bhaw azx

author-image
Ashi sharma
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशकों की दिलचस्पी सोने में बढ़ी है। यही वजह है कि पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

Advertisment

एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 3,710 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 3,400 रुपये का इजाफा हुआ है। डॉलर में कमजोरी और जियो पॉलिटिक्स टेंशन भी इस तेजी को बढ़ावा दे रहे हैं।

24 कैरेट गोल्ड ₹1 लाख के पार

देश के लगभग सभी बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹93,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रही है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,830 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,350 है।

चांदी भी हुई महंगी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में ₹3,000 का इजाफा हुआ है। 15 जून 2025 को चांदी ₹1,10,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

Advertisment

यह भी पढ़ें-Home loan EMI Drop 2025: ग्राहकों को बड़ी राहत, अब अपना घर खरीदना हुआ और सस्ता, 4 बड़े बैंकों ने कम की EMI

बड़े शहरों में सोने का दाम

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
  दिल्ली  ₹93,350  ₹1,01,830
  मुंबई  ₹93,200  ₹1,01,680
  कोलकाता  ₹93,200  ₹1,01,680
  चेन्नई  ₹93,200  ₹1,01,680
  अहमदाबाद  ₹93,250  ₹1,01,730
  लखनऊ  ₹93,350  ₹1,01,830
  जयपुर  ₹93,350  ₹1,01,830
  पटना  ₹93,350  ₹1,01,830
  हैदराबाद  ₹93,200  ₹1,01,680
  गुरुग्राम  ₹93,350  ₹1,01,830
  बेंगलुरु  ₹93,200  ₹1,01,680
  नोएडा  ₹93,350  ₹1,01,830

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • सोना खरीदने से पहले चेक करें BIS हॉलमार्क।
  • सोना खरीदने से पहले मार्केट में सोने का भाव जान लें।
  • गहने खरीदने से पहले मेकिंग चार्ज जान लें।
  • वजन और प्योरिटी (कैरेट) की जरूर चेक करें।
  • खरीदारी का बिल और पक्का इनवॉइस जरूर लें।
  • गोल्ड की रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी पूछें।
Advertisment

यह भी पढ़ें-Business Ideas: साल 2025 में शुरू करें ये शानदार बिजनेस, हर महीने कमाएं ₹1.5 लाख से ₹10 लाख, जानें नए और यूनीक आइडियाज

Why gold price is rising Today gold and silver rates India Silver price today in India Mumbai Kolkata Impact of Israel Iran war on gold gold silver rate today Gold Rate Delhi Gold price today 15 June 2025 Gold price hike June 2025 Gold crosses 1 lakh per 10 gram 24 carat gold rate India 22 carat gold price
Advertisment
चैनल से जुड़ें