Advertisment

Indore Sarafa Market: सोने-चांदी में भारी गिरावट, तुवर और बासमती के दाम स्थिर, देखें इंदौर सराफा व मंडी भाव

Indore Sarafa Market: इंदौर सराफा बाजार में शनिवार 15 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। पांच दिन की लगातार तेजी के बाद सोने के दाम में 1,000 रुपए की कमी आई, जबकि चांदी के दाम भी 1,000 रुपए प्रति किलो घट गए। वहीं, तुवर के दामों में स्थिरता बनी हुई है और बासमती चावल के दाम 8,500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

author-image
Ashi sharma
Indore Sarafa Market: सोने-चांदी में भारी गिरावट, तुवर और बासमती के दाम स्थिर, देखें इंदौर सराफा व मंडी भाव

Indore Sarafa Market: इंदौर सराफा बाजार में शनिवार 15 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। पांच दिन की लगातार तेजी के बाद सोने के दाम में 1,000 रुपए की कमी आई, जबकि चांदी के दाम भी 1,000 रुपए प्रति किलो घट गए। वहीं, तुवर के दामों में स्थिरता बनी हुई है और बासमती चावल के दाम 8,500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

Advertisment

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी नकद 1,000 रुपए घटकर 87,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी चौरसा भी 1,000 रुपए की गिरावट के साथ 96,200 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

गिरावट के कारण

  • ऊंचे दामों पर खरीदारी का कमजोर समर्थन।
  • निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के लिए बिकवाली।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 2,885 डॉलर प्रति औंस और चांदी 05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं।

एक्सर्ट्स का अनुमान

एक्सर्ट्स का मानना है कि सोने की यह तेजी लंबे समय तक नहीं रह सकती। हालांकि, 2025 में सोना सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली संपत्तियों में से एक रहा है।

Advertisment

व्यापार युद्ध की आशंका के चलते निवेशकों ने सोने में निवेश को प्राथमिकता दी है। विश्लेषकों का अनुमान है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमतें 2,750 डॉलर तक गिर सकती हैं।

उज्जैन में सोने-चांदी के भाव

उज्जैन में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। नीचे दी गई तालिका में उज्जैन के बाजार भाव दिए गए हैं:

सोना/चांदी का प्रकारकीमत (प्रति दस ग्राम/किलो)
सोना केडबरी87,100 रुपए
सोना रवा87,000 रुपए
चांदी पाट96,500 रुपए
चांदी टंच96,400 रुपए
चांदी का सिक्का1,000 रुपए प्रति नग
Advertisment

तुवर और बासमती के दाम

  • तुवर का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 7,550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
  • तुवर के दामों में स्थिरता बनी हुई है।
  • बासमती चावल के दाम 8,500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

दलहन और तिलहन के भाव

नीचे दी गई तालिका में दलहन और तिलहन के भाव दिए गए हैं:

दलहन/तिलहनकीमत (रुपए प्रति क्विंटल)
चना कांटा6,100-6,150
चना विशाल5,900-5,959
डंकी चना5,500-5,700
नया विशाल5,900-6,100
मसूर6,100-6,150
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद7,300-7,350
महाराष्ट्र लाल7,200-7,500
कर्नाटक7,300-7,500
नई निमाड़ी6,500-7,200
मूंग8,100-8,200
मूंग एवरेज7,000-7,500
मूंग बोल्ड बारिश8,000-8,400
उड़द बेस्ट8,000-8,200
उड़द मीडियम6,000-7,500
उड़द हलका3,000-5,000

चावल के भाव

इंदौर में चावल के भाव निम्नलिखित हैं:

  • बासमती (921): 10,500-11,500 रुपए प्रति क्विंटल
  • तिबार: 9,000-10,000 रुपए प्रति क्विंटल
  • बासमती दुबार पोनिया: 8,000-8,500 रुपए प्रति क्विंटल
  • मिनी दुबार: 7,000-7,500 रुपए प्रति क्विंटल
  • मोगरा: 4,500-6,500 रुपए प्रति क्विंटल
  • बासमती सेला: 6,500-9,000 रुपए प्रति क्विंटल
Advertisment

सोयाबीन और तेल के भाव

  • सोयाबीन: 4,100 रुपए प्रति क्विंटल
  • सरसों निमाड़ी (बारीक): 5,600-5,700 रुपए प्रति क्विंटल
  • सरसों एवरेज: 5,300-5,400 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूंगफली तेल: 1,410-1,430 रुपए प्रति दस किलो
  • सोयाबीन तेल रिफाइंड: 1,290-1,295 रुपए प्रति दस किलो

यह भी पढ़ें- MP Mandi Bhav: तरबूज मगज की मांग शुरू, सोया तेल के भाव में मंदी जारी, देखें शुक्रवार का ताजा भाव

यह भी पढ़ें- Gwalior Kidnapping Case Update: किडनैपर्स का शॉर्ट एनकाउंटर, दो के पैर में लगी गोली, दो फरार

indore Gold Price Today Gold Rate Indore Sarafa Market Sarafa Market
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें