Advertisment

Gold Holding Rules : घर पर सोना रखने की क्या है लिमिट? इससे ज्यादा रखने पर बढ़ सकती है परेशानी

author-image
Preeti Dwivedi
Gold Holding Rules : घर पर सोना रखने की क्या है लिमिट? इससे ज्यादा रखने पर बढ़ सकती है परेशानी

नई दिल्ली। Gold Holding Rules सोना महिलाओं की तो पहली पसंद होती ही है साथ ही साथ निवेश करने के Gold उद्देश्य से भी इसे एक बेहतर विकल्प माना जाता है। वो इसलिए क्योंकि इसे बेचने पर पैसा हाथों हाथ मिल जाता है। मुसिबत के समय काम में आने वाली ये सबसे अच्छी हेल्पिंग हैंड माना जाता है। life style पर क्या आप जानते हैं कि घर में गोल्ड रखने के क्या नियम हैं। ​यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आइए जानते हैं कि किस स्थिति में आप अपने पास कितना सोना रख सकते हैं। कानून के अनुसार घर में कितने वजन का सोना रख सकते हैं आप।

Advertisment

सोना रखने को लेकर क्या कहता है नियम?
आपको बता दें देश में कौन कितना सोना रख सकता है, इसे लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टेक्सेस (CBDT) ने कुछ नियम बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं नियम।

  • एक विवाहित महिला अपने पास 500 ग्राम तक सोने की मात्रा रख सकती है।
  • गैर शादीशुदा महिला अपने पास 250 ग्राम तक सोना रख सकती है।
  • वहीं, बात अगर पुरुषों की करें तो एक पुरुष अपने पास महज 100 ग्राम तक ही गोल्ड रख सकता है।

देना होगा जबाव —
आपको बता दें ऊपर बताई गई लिमिट तक तो सोना रखा जा सकता है। साथ ही आप इससे ज्यादा भी गोल्ड रख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको बताना कि इतना गोल्ड आपके पास कहां से आया।

Advertisment

क्या कहता है गोल्ड पर टैक्स का नियम?
टैक्स के नियम के अनुसार अगर आपने उजागर आय से गोल्ड को खरीदा है तो आपको उस पर टैक्स नहीं देना होगा। या फिर घर के खर्चों में से बचत करके गोल्ड खरीदा है या फिर जो सोना आपको विरासत में मिला है उसपर भी टैक्स नहीं देना होगा। लेकिन इसमें आपको बताना होगा कि आपके पास विरासत में मिला गोल्ड कहां से आया था।

इस स्थिति में हैं आप सेफ —
अगर आप आपके पास रखे गोल्ड का सोर्स या वो कहां से आया है ये बात बताने में सक्षम हैं या इसकी जानकारी सही है तो आप सुरक्षित हैं।

कौन-सा सोना जब्त होगा और कौन-सा नहीं?
आप अगर ऊपर बताई गई लिमिट के अंदर घर पर सोना रखते हैं साथ ही पूछे जाने या जांच-पड़ताल होने पर इसकी जानकारी बताने में सक्षम हैं तो आपका गोल्ड जब्त नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें ये नियम परिवार वालों के नाम पर रखे गए गोल्ड पर ही लागू होगा। अगर ये गोल्ड परिवार के अलावा किसी और का सोना रखा पाया जाता है तो उसे जब्त किया जा सकता है।

Advertisment

Gold gold price सोने की कीमत सोना Gold holding gk gold holding rules for married women and men gold market rules for holding gold tax on gold सोना बाजार सोना रखने के नियम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें