/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/gold-rate.webp)
Today's Gold Rate: देश में सोने के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। दिवाली का त्योहार आने से पहले ही सोने-चांदी के दामों (Today's Gold Rate) में बढ़ोतरी हो गई है। सोने की कीमत ऑल टाइम हाई के आंकड़ें को पार कर चुकी है। इतिहास में पहली बार सोना 80 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतें 1 लाख पार कर चुकीं हैं।
धनतेरस-दिवाली पर सोना खरीदने (Today's Gold Rate) वालों को बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, वैश्विक उठापटक के साथ ही लगातार गिर रहे शेयर बाजार के चलते सोने की कीमतें बढ़ती जा रही हैं।
आज 24 अक्टूबर को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 500 रुपए तक दाम (Today's Gold Rate) बढ़ गए हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर सहित उत्तर भारत के कई शहरों में 24 कैरेट सोना 80,500 रुपए के आसपास पहुंच गया है।
24 अक्टूबर को सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 80,230 | 73,560 |
| गुरुग्राम | 80,230 | 73,560 |
| लखनऊ | 80,230 | 73,560 |
| जयपुर | 80,230 | 73,560 |
| अहमदाबाद | 80,130 | 73,460 |
| पटना | 80,130 | 73,460 |
| मुंबई | 80,080 | 73,410 |
| चेन्नई | 80,080 | 73,410 |
| कोलकाता | 80,080 | 73,410 |
| बेंगलुरु | 80,080 | 73,410 |
| भुवनेश्वर | 80,080 | 73,410 |
| हैदराबाद | 80,080 | 73,410 |
एमपी में सोने के दाम
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/gold-rate-1-300x189.webp)
मध्य प्रदेश में सोने के रेट में 600 तो चांदी के कीमतों (Today's Gold Rate) में 2000 रुपए की गिरावट आई है। यहां सोना 80 हजार के करीब है। भोपाल और इंदौर में आज (24 अक्टूबर) 22 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 72 हजार 900 रुपए है।
वहीं, 24 कैरेट सोने का आज का भाव की बात करें तो, भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Today's Gold Rate) 79 हजार 520 रुपए है।
ये भी पढ़ें...Kishore Kumar Biopic: किशोर कुमार पर बनेगी बायोपिक, ये खान निभाएंगे किरदार! अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें