Advertisment

Gola Gokarnath BY-Election: यूपी के गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

author-image
Bansal News
Gola Gokarnath BY-Election: यूपी के गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में  विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

Gola Gokarnath BY-Election: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अमन गिरि ने 34 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कर ली है। यह सीट अमन के पिता अरविंद गिरि के निधन के कारण रिक्त हुई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गिरि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (SP) के विनय तिवारी को करीब 34,298 मतों से पराजित किया। गिरि को कुल 1,24,810 वोट मिले। वहीं, तिवारी को 90,512 मत प्राप्त हुए।

Advertisment

उपचुनाव जीतने के बाद अमन गिरि ने कहा कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करेंगे और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने गोला गोकर्णनाथ को ‘छोटी काशी’ के रूप में विकसित करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया। बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। लिहाजा मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच ही माना जा रहा था। इससे पहले, मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई। पीठासीन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि मतगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 56 अधिकारियों को तैनात किया गया था। गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के तहत पिछली तीन नवंबर को 57.35 फीसदी मतदान हुआ था।

up gola gokarannath by election up elections 2022 UP election 2022 live Up election 2022 rampur by election mokama by election result 2022 lok sabha by election 2022 Gujarat Election 2022 gopalganj election result date 2022 gopalganj election result 2022 gopalganj election 2022 gola gokarnnath by polls gola gokarnnath by election voting gola gokarnnath by election gola gokarnnath assembly bypoll gola gokarnnath gola gokarnath by election gola gokarnath assembly by election gola gokarannath election gola gokarannath by election sp gola gokarannath by election bjp gola gokarannath by election gola gokaran nath byelection gola gokaran nath by election 2022 gola gokaran nath by election election results live election results 2022 election result 2022 election 2022 election by-election by elections 2022 bihar by election 2022 azamgarh by election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें