Godse Gyanshala: हिंदू महासभा ने शुरू की गोडसे की ज्ञानशाला, अब युवाओं को बताएंगे गांधी के हत्यारे गोडसे के किस्से

Godse Gyanshala: हिंदू महासभा ने शुरू की गोडसे की ज्ञानशाला, अब युवाओं को बताएंगे गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के किस्से, Godse Gyanshala in Gwalior Madhya Pradesh Hindu Mahasabha opened study centre dedicated to Nathuram Godse

Godse Gyanshala: हिंदू महासभा ने शुरू की गोडसे की ज्ञानशाला, अब युवाओं को बताएंगे गांधी के हत्यारे गोडसे के किस्से

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हिंदू महासभा ने गोडसे की ज्ञानशाला (Godse Gyanshala in Gwalior) शुरू की है। हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) ने रविवार को नाथूराम गोडसे को समर्पित ज्ञानशाला यानी अध्ययन केंद्र का शुभारंभ किया। अब इसके माध्यम से हिंदू महासभा युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के पहलुओं के बारे में बताएगा। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) की विचारधारा और जीवन के किस्से भी बताए जाएंगे।

दरअसल हिंदू महासभा ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर नाथूराम गोडसे के जीवन से युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्वालियर में दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में गोडसे की अध्ययन केंद्र की स्थापना की।

इस दौरान गोडसे की पूजा अर्चना की गई और उसके नाम के जयकारे भी लगाए गए। नाथूराम गोडसे के अलावा इस अध्ययन केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी स्थान दिया गया है।

Rajgarh Coins News: राजगढ़ में मछुआरों को मिले सोने-चांदी के सिक्के! पांच दिनों से पार्वती नदी में खुदाई कर रहे हैं लोग

हिंदू महासभा की मांग जल्द गोडसे की मूर्ति स्थापना करने की भी है। हिंदू महासभा के नेताओं ने गोडसे को देश का नायक बताते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा और देश के विभाजन के लिए महात्मा गांधी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

Dhoti Kurta Cricket: जब धोती-कुर्ता पहन क्रिकेट मैदान में उतरे पंडित, खूब लगाए चौके-छक्के, संस्कृत में हुई कमेंट्री, देखें वीडियो

बता दें कि, हिन्दू महासभा द्वारा हर साल गोडसे का जन्मदिन और बलिदान दिवस भी मनाया जाता है। अब गोडसे ज्ञानशाला शुरू कर दी है। हिंदू महासभा के डॉ. जयवीर का कहना है यह ज्ञानशाला गोडसे के जीवन से जुड़े किस्सों को लोगों को बताएगी। देश के बंटवारे का इतिहास भी बताया जाएगा। गौरतलब है कि, 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article