Advertisment

Goa Election 2022: टीएमसी, आप को दूर रखें, भाजपा को मजबूत कर विकास के पथ पर चलें- नड्डा

Goa Election 2022: टीएमसी, आप को दूर रखें, भाजपा को मजबूत कर विकास के पथ पर चलें- नड्डा Goa Election 2022: TMC, keep AAP away, strengthen BJP and walk on the path of development: Nadda

author-image
Bansal News
Bengal: जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी फेंके गए पत्थर, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) व आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को राज्य के लोगों से इन दोनों दलों से दूर रहने व भाजपा को मजबूती प्रदान कर विकास के पथ पर चलने का आह्वान किया है।गोवा में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। यहां भाजपा सत्ता में है।

Advertisment

उत्तर गोवा की वालपोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख ने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रमोद सावंत नीत सरकार की सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री सावंत के अलावा केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और स्थानीय विधायक व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे मौजूद थे।ममता बनर्जी नीत टीएमसी पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा, “ अगर हम महिलाओं के खिलाफ अपराध में नबंर एक (राज्य), कानून एवं व्यवस्था की बदतर स्थिति और समग्र अपराध दर जैसे मानकों पर नज़र डालें तो ये सारी चीजें पश्चिम बंगाल में मौजूद हैं।”

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल नीत सरकार के बारे में उन्होंने कहा, “अगर हम दिल्ली की बात करें तो हमें पता चलता है कि जिस भी व्यवस्था को लागू करने की जरूरत है, स्थानीय सरकार उसे केंद्र पर डालती है।”नड्डा ने कहा, “ विज्ञापनों के अलावा वे किसी और तरह की राजनीति नहीं कर रहे हैं।”इसके बाद नड्डा ने गोवा के लोगों से विकास के पथ पर चलने और इन ताकतों को अस्वीकार करने की अपील की।

उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से राज्य में भाजपा को मजबूत करने में योगदान देने की अपील करता हूं।” भाजपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री सावंत की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, जिन्होंने गोवा के लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।”नड्डा ने कहा कि (पणजी में मंडोवी नदी पर बने) अटल सेतु के उद्धाटन के दौरान खुद के जीवन रक्षक प्रणाली पर होने के बावजूद पर्रिकर ने पूछा था ‘ जोश कैसा है।”

Advertisment

भाजपा नेता ने कहा, “मैं देख सकता हूं कि भाजपा कार्यकर्ताओं में अब भी सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए वही जोश है।”उन्होंने कोरोना वायरस रोधी टीकों की एक खुराक 100 प्रतिशत लोगों को लगाने के लक्ष्य को प्राप्त कर पहला राज्य बनने के लिए गोवा को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में पूरी पात्र आबादी का जल्द ही पूर्ण टीकाकरण हो जाएगा। टीकाकरण ने तटीय राज्य को पर्यटन क्षेत्र को फिर से खोलने में मदद की है, जिससे पर्यटकों की संख्या 15 लाख से बढ़कर 80 लाख हो गई है। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने महामारी के दौरान देश के लोगों का समर्थन किया।उन्होंने कहा, “ सौ साल पहले, जब इस तरह की महामारी आई थी, तो बीमारी से ज्यादा लोग भूख से मर गए थे।”

uttar pradesh assembly election 2022 opinion poll up elections 2022 Up election 2022 punjab election 2022 opinion poll assembly election 2022 manipur election 2022 konkani goa 365 news live today jp-nadda jp nadda visits mangesh temple in goa jp nadda speech jp nadda live JP Nadda latest News jp nadda in goa jp nadda goa visit jp nadda goa trip jp nadda goa tour jp nadda goa news jp nadda goa jp nadda bjp president jp nadda bjp goa political news goa news channel Goa News goa live news goa latest news goa film news goa elections 2022 goa elections goa election 2022 public opinion goa election 2022 opinion poll goa election 2022 goa election goa breaking news goa assembly elections 2022 goa assembly election 2022 Goa Assembly election goa 2022 elections goa 2022 Goa BJP President JP Nadda BJP JP Nadda bjp chief jp nadda in goa Assembly Election 2022 2022 election survey
Advertisment
चैनल से जुड़ें