Advertisment

Goa Election 2022 : पहले दिन दो पूर्व मंत्री सहित इतने लोगों ने नामांकन भरा

Goa Election 2022 : पहले दिन दो पूर्व मंत्री सहित इतने लोगों ने नामांकन भरा Goa Election 2022: So many people filed nominations including two former ministers on the first day

author-image
Bansal News
Goa Election 2022 : पहले दिन दो पूर्व मंत्री सहित इतने लोगों ने नामांकन भरा

पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के पहले दिन राज्य के दो पूर्व मंत्रियों सहित तीन लोगों ने शुक्रवार को पर्चा भरा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने बताया कि तटवर्ती राज्य में 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा प्रत्याशियों व पूर्व मंत्रियों निलेश काबराल और गोविंद गौड़े ने क्रमश: कुर्चोरेम और प्रिओल विधानसभा सीटों से पर्चा भरा है।

Advertisment

रोजाना औसतन 30 शिकायतें दर्ज हो रही हैं

कुणाल ने बताया कि इन दोनों के अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकनपत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 13 दिन पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सी-विजिल एप पर रोजाना औसतन 30 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। कुणाल ने बताया कि पिछले 13 दिनों में 2.44 करोड़ रुपये कीमत की शराब, मादक पदार्थ और नकदी जब्त की गई है।

yogi adityanath Uttarakhand UP Election Samajwadi Party goa election nominations goa election news Goa elections 2022 Congress bjp assembly elections akhilesh yadav 2022 goa elections
Advertisment
चैनल से जुड़ें