Advertisment

Goa Election 2022 : कांग्रेस ने गोवा के लिए पांच और उम्मीदवार घोषित किए

Goa Election 2022 : कांग्रेस ने गोवा के लिए पांच और उम्मीदवार घोषित किए Goa Election 2022: Congress announces five more candidates for Goa

author-image
Bansal News
Goa Election 2022 : कांग्रेस ने गोवा के लिए पांच और उम्मीदवार घोषित किए

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पांच उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रमुख नाम पूर्व मंत्री माइकल लोबो की पत्नी डलैला लोबा है जिन्हें सियोलिम विधानसभा क्षेत्र टिकट दिया गया है। माइकल लोबो और डेलैला हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। माइकल लोबो को कालंग्यूट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisment

अब तक 31 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है

कांग्रेस की इस सूची के अनुसार, सलीगांव से केदार नाईक, अल्डोना से कार्लोस अल्वारेस फरेरा, प्रियोल से दिनेश जल्मी और कर्टोरिम से मोरेनो रिबेलो को उम्मीदवार बनाया गया है। गोवा में कांग्रेस अलग अलग सूचियों में अब तक 31 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वह गोवा फॉरवर्ड पार्टी तथा कुछ अन्य पार्टियों के लिए कुछ सीटें छोड़ सकती है जिनके साथ वह गठबंधन कर रही है। राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी।

uttarakhand election 2022 up elections 2022 up election 2022 date Up election 2022 punjab election 2022 date punjab election 2022 opinion poll up 2022 goa elections 2022 goa election news goa election 2022 opinion poll goa election 2022 news goa election 2022 goa election goa congress leader goa congress goa assembly elections 2022 goa assembly election 2022 Goa Assembly election elections 2022 dates elections 2022 election 2022 Breaking News bansalnews Bansal News MP CG Assembly Election 2022 Date Assembly Election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें