Advertisment

Goa Election - 2022 : गोवा चुनाव में टीएमसी के आने से भाजपा को फायदा होगा : संजय राउत

Goa Election - 2022 : गोवा चुनाव में टीएमसी के आने से भाजपा को फायदा होगा : संजय राउत Goa Election - 2022: BJP will benefit if TMC comes in Goa elections: Sanjay Raut

author-image
Bansal News
Goa Election - 2022 : गोवा चुनाव में टीएमसी के आने से भाजपा को फायदा होगा : संजय राउत

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने गोवा विधानसभा चुनाव से पहले ‘कांग्रेस विरोधी’ रुख अख्तियार करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को आड़े हाथों लेते हुए रविवार को दावा किया कि तटीय राज्य में ममता बनर्जी नीत पार्टी की मौजूदगी से सबसे ज्यादा लाभ भाजपा को होगा। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में राउत ने कहा कि टीएमसी कांग्रेस समेत अन्य दलों से ‘अविश्वनसीय नेताओं’ को शामिल कर रही है और ऐसा रवैया भाजपा से लड़ने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी को शोभा नहीं देता। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए अत्यधिक खर्च कर रही है और कई लोग कहते हैं कि पार्टी की ओर से खर्च किए गए धन का स्रोत 'कहीं और' है।

Advertisment

गोवा की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि सभी दलों ने राज्य को 'राजनीतिक प्रयोगशाला' बना दिया है भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होंगे। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा), कांग्रेस, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), आम आदमी पार्टी (आप), टीएमसी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चुनाव मैदान में हैं। राउत ने दावा किया, “ टीएमसी की गोवा में मौजूदगी से भाजपा को सबसे ज्यादा लाभ होगा।” राज्यसभा सदस्य ने कहा कि बनर्जी अन्य दलों के ‘अविश्वसनीय नेताओं” को अपने दल में शामिल करा रही हैं।

यह उनकी छवि के अनुकूल नहीं है। राउत ने कहा, “अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का उद्देश्य कांग्रेस के अस्तित्व का सफाया करना है तो यह समझ में आता है, लेकिन बनर्जी का भी यही उद्देश्य है, तो यह उनकी छवि के अनुकूल नहीं है।” उन्होंने कहा कि गोवा के पिछले विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 17 सीटें जीतीं थी और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और अब यह केवल दो सीटों पर सिमट गई है। राउत ने कहा कि इसकी वजह गोवा में कांग्रेस के पास मजबूत नेतृत्व नहीं होना है। उन्होंने दावा किया कि गोवा का चुनाव जीतना भाजपा के लिए आसान नहीं है, लेकिन आप और टीएमसी जैसे दल भाजपा की मदद करने के लिए कांग्रेस की राह में रोड़े अटका रहे हैं।

uttarakhand election 2022 date uttarakhand election 2022 up election 2022 date Up election 2022 sanjay raut slams pm modi sanjay raut on upa sanjay raut on opposition sanjay raut on election sanjay raut modi car sanjay raut modi sanjay raut mask pm modi sanjay raut live sanjay raut in pm modi sanjay raut exclusive sanjay raut daughter wedding sanjay raut daughter sanjay raut dance video sanjay raut at nashik sanjay raut sanjay rau punjab election 2022 date punjab election 2022 MP Sanjay Raut manipur election 2022 date manipur election 2022 goa election 2022 date goa election 2022 goa assembly elections 2022 goa assembly election 2022 elections 2022 Election Commission election 2022 Assembly elections 2022 assembly election 2022 schedule Assembly Election 2022 Date Assembly Election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें