Advertisment

Goa Election 2022: सत्ता में आने पर जनता की सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाएगी 'आप'- केजरीवाल

Goa Election 2022: सत्ता में आने पर जनता की सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाएगी 'आप'- केजरीवाल Goa Election 2022: AAP will not bring any project without public consent if voted to power: Kejriwal

author-image
Bansal News
Politics: सत्ता में आए तो पंजाब में गरीब बच्चों को देंगे अच्छी और निशुल्क शिक्षा - केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा के लोगों को आश्वासन दिया कि यदि तटीय राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी तो उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं गोवा के लोगों को यह आश्वासन देना चाहता हूं कि उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में लोगों का कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है और भाजपा खुद ही टूट रही है। ‘आप’ एक सच्ची पार्टी है।’’ केजरीवाल ने अलीना सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत भी किया, जिन्होंने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisment

अलीना सल्दान्हा ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मैंने मोहभंग होने के बाद भाजपा को छोड़ा है। वह अब वैसे पार्टी नहीं रही, जैसी दिवंगत मनोहर पर्रिकर के समय थी। अब, मैं सही पार्टी में आ गई हूं, जो आम लोगों के लिए है। मैं भाजपा की कुछ नीतियों का विरोध कर रही थी, जो आम आदमी के खिलाफ है।’’ केजरीवाल ने सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वह अब सही जगह आ गई हैं। सल्दान्हा 2012 में अपने पति के निधन के बाद भाजपा में शामिल हुईं थी। अलीना सल्दान्हा के पति मैथनी सल्दान्हा, मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री थे। 2012 में मैथनी के निधन के बाद अलीना सल्दान्हा ने कोर्टालिम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। उन्होंने 2017 में भी भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।

uttar pradesh assembly election 2022 opinion poll up elections 2022 UP Election 2022 NEWS up election 2022 date up election 2022 bjp Up election 2022 UP Election up assembly election 2022 opinion poll assembly election 2022 goa elections 2022 goa elections goa election 2022 opinion poll goa election 2022 goa election goa assembly elections 2022 goa assembly elections goa assembly election 2022 goa 2022 elections elections 2022 Delhi CM Arvind Kejriwal Assembly Election 2022 arvind kejriwal road show Arvind Kejriwal news arvind kejriwal live arvind kejriwal latest visit arvind kejriwal latest speech today arvind kejriwal latest speech arvind kejriwal latest press conference arvind kejriwal latest news today arvind kejriwal Latest News arvind kejriwal in uttarakhand arvind kejriwal in panjim arvind kejriwal in goa arvind kejriwal goa news arvind kejriwal goa election arvind kejriwal goa Arvind Kejriwal
Advertisment
चैनल से जुड़ें