Advertisment

Goa Election 2022: गोवा में सरकार बनी तो महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण- प्रियंका

Goa Election 2022: गोवा में सरकार बनी तो महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण- प्रियंका Goa Election 2022: 30 percent reservation in jobs for women if government is formed in Goa: Priyanka

author-image
Bansal News
Politics: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का सियासी दांव, प्रियंका बोलीें- मेरे पास बहन है

पणजी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का शुक्रवार को वादा किया। उन्होंने आम आदमी पर कटाक्ष करते हुए लोगों से ''बाहर'' से गोवा में आ रहीं पार्टियों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने गोवा की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाने के प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की और उसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया, जहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उसकी सरकार है।

Advertisment

प्रियंका गांधी ने तटीय राज्य की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र के मोरपीरला गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं से बातचीत की। कांग्रेस नेता आदिवासी महिलाओं के साथ उनके पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुईं। गांधी ने सभा में अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा, ''इस बार जब आप मतदान करने जाएं तो सबसे पहले अपने बारे में, अपने राज्य और अपने परिवार के बारे में सोचें। उस पार्टी को वोट दें जो आपके मुद्दों का समाधान करेगी।''

उन्होंने कहा, ''कई पार्टियां बाहर से आएंगी। इन दिनों नयी पार्टियां आ रही हैं।'' कांग्रेस नेता ने लोगों से मतदान से पहले यह देखने को कहा कि इन संबंधित दलों ने उन राज्यों में क्या किया है, जहां वे सत्ता में हैं। गांधी ने कहा, “क्या उन्होंने विकास किया है? मैं दिल्ली से हूं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली में इतना प्रदूषण है कि आप सांस भी नहीं ले सकते।'' प्रियंका गांधी ने कहा, ''केवल कांग्रेस पार्टी ही आपके लिए काम करेगी।''

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस 30 फीसदी नौकरियां 'केवल महिलाओं के लिए' आरक्षित रखेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ''आपको अपने पर्यावरण,जल, समुद्र, कृषि को बचाना होगा। आपको सोचना होगा कि कौन सी पार्टी आपके लिए काम करेगी।'' उन्होंने गोवा में पानी की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को हल करने का भी आश्वासन दिया, जहां 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisment

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम, एआईसीसी गोवा डेस्क के प्रभारी दिनेश गुंडू राव, नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत, गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर और पार्टी प्रवक्ता एल्टन डी'कोस्टा भी उपस्थित थे।

uttar pradesh assembly election 2022 opinion poll up elections 2022 up election 2022 public opinion up election 2022 priyanka gandhi UP Election 2022 NEWS up election 2022 date up election 2022 bjp up election 2022 akhilesh yadav Up election 2022 UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 rahul gandhi punjab election 2022 opinion poll Priyanka Gandhi" priyanka gandhi varanasi Priyanka Gandhi Vadra priyanka gandhi speech priyanka gandhi rally in up Priyanka Gandhi Rally priyanka gandhi pratigya rally priyanka gandhi latest news priyanka gandhi lakhimpur priyanka gandhi in uttar pradesh pratigya rally priyanka gandhi goa opinion poll 2022 goa election 2022 opinion poll goa election 2022 goa election goa assembly elections in 2022 goa assembly election 2022 Goa Assembly election elections 2022 Congress General Secretary Priyanka Gandhi Assembly Election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें