Goa CM Oath Ceremony: आज दूसरी बार अपने पद की शपथ लेगें मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत, कई मंत्री-नेता होगे शामिल

Goa CM Oath Ceremony: देश में जहां पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा शपथ ली जा चुकी है वहीं पर आज यानि 28 मार्च को गोवा राज्य को अपना प्रभारी मिलने जा रहा है जहा आज मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। बता दें कि, पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राज्यपाल को मंत्रिपरिषद के लिए सौंपा पत्र
आपको बताते चलें कि, मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत ने गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई (Shridharan Pillai) को भाजपा पार्टी ने 25 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। बता दें कि, विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सत्ता जमाई है। जहां विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे बड़े दल के रूप में सामने आने वाली भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सर्वसम्मति से प्रमोद सावंद को विधायक दल का नेता चुना है। बता दें कि, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा की सीटों पर 20 सीटें अर्जित की गई है।
गोवा: मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचे। pic.twitter.com/S7c85sdiwm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2022
0 Comments