Advertisment

Global Hunger Index: भारत ने खारिज किया हंगर इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट, जवाब में ये कहा

author-image
Bansal News
Global Hunger Index: भारत ने खारिज किया हंगर इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट, जवाब में ये कहा

Global Hunger Index: कुछ दिन पहले ही ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी निकल के सामने आई थी कि भारत इस सूची में 107 वें स्थान पर है। अब भारत सरकार ने बकायदा प्रेस रिलीज कर इसे खारिज करते हुए कहा कि यह एक राष्ट्र के रूप में भारत की छवि को खराब करने का एक सतत प्रयास है।

Advertisment

बता दें कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में कुल 121 देशों में किए गए रिसर्च में कहा गया था कि भारत सूची में 107 वें स्थान पर है, जिसकी बाल-बर्बाद दर 19.3 प्रतिशत है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। इस सूची में भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका से भी पीछे है।

Press Information Bureau 

भारत ने ये कहा

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, "एक ऐसे देश के रूप में भारत की छवि को खराब करने के लिए एक निरंतर प्रयास फिर से दिखाई दे रहा है जो अपनी आबादी की खाद्य सुरक्षा और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है। गलत सूचना सालाना जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स की पहचान है।" बयान में कहा गया है कि सूचकांक की गणना के लिए उपयोग किए जाने वाले चार संकेतकों में से तीन बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित हैं और पूरी आबादी का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं।

मंत्रालय ने ये बात कहते हुए रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि हंगर इंडेक्स निकालने के लिए चौथा चरण जिसमें कुपोषण पर रिपोर्ट महज 3000 लोगों के छोटे नमूने पर आधारित है।

Advertisment
Global Hunger Index Global Hunger Index ignores India rank 107 India ranks highest child wasting India rejects Global Index reports
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें