Advertisment

Glass Frog: क्या आपने देखा है शीशे की तरह पारदर्शी मेढक, गिरगिट की तरह रंग बदलने में होता है माहिर

"ग्लास फ्रॉग" जाना जाता है इसे गिरगिट की तरह पलभर में रंग बदलने वाला जीव माना जाता है तो वही इसमें एक कला होती है।

author-image
Bansal News
Glass Frog: क्या आपने देखा है शीशे की तरह पारदर्शी मेढक, गिरगिट की तरह रंग बदलने में होता है माहिर

Glass Frog: दुनिया जितनी बड़ी है उतने विचित्र किस्से भी दुनिया में मौजूद होते है यहां पर जीव-जन्तुओं की कई प्रजातियां मौजूद होती है उतना ही उसमें कम प्रजातियों के बारे में जानकारी हमें होती है। क्या आपने दुनिया में मौजूद कुछ प्रजातियों के बारे में जाना है जिसे हम आंखों से देख आसानी से नहीं पाते लेकिन यह दुनिया में उपस्थित होती है।

Advertisment

ऐसा ही एक जीव दुनिया में शामिल है जिसे देखने पर ऐसा लगेगा जैसे पानी की तरह पारदर्शी है। इसे पल भर में ही धोखा खा सकते है।

कैसा होता है पारदर्शी मेढक

आपको बताते चलें, एक खास जीव के तौर पर "ग्लास फ्रॉग" जाना जाता है इसे गिरगिट की तरह पलभर में रंग बदलने वाला जीव माना जाता है तो वही इसमें एक कला होती है। यह मेढक कठिन परिस्थितियों में शीशे की तरह पारदर्शी भी होता है।

इतना ही नहीं अन्य मेढक के मुकाबले बेहद नाजुक और छोटा होता है। इसकी लंबाई की बात करें तो, सबसे बड़ी प्रजाति की लंबाई 3 इंच तक हो सकती है इतना ही नहीं सबसे छोटी प्रजाति की लंबाई 0.78 इंच होती है।

Advertisment

इतना ही नहीं इस मेढक के शरीर पर काले, सफेद, नीले और हरे रंग के स्पॉट भी होते हैं और सामान्य तौर पर इसका रंग हरा ही होता है।

खुद को छिपाने में माहिर होता है मेढक

आपको बताते चलें, यह मेढक कई खासियतों से भरा होता है उतना ही शिकारियों से खुद को बचाने के लिए पल भर में रंग बदल लेता है। इतना ही नहीं यह जीव पौधों में खुद को छिपाने में बहुत माहिर होता है, जिससे कोई उसे पहचान नहीं पाता।

पानी की तरह बन जाने पर इस मेढक से हमें उसके शरीर के सभी अंग आसानी से दिख जाते है और आप दिल की धड़कन को साफ देख पाते है। जीव में पारदर्शी शरीर को बनाने के लिए अपने खून के बहाव से करीब 90 फीसदी रेड ब्लड सेल्स को हटाने की क्षमता होती है।

Advertisment

सभी रेड सेल्स उसके लिवर में संग्रहित हो जाती है। यह बेहद ही चौकाने वाली बात है।

क्यों कहा जाता है दुनिया का अच्छा पिता

इस तरह के मेढक को दुनिया का अच्छा पिता भी माना जाता है इसकी वजह यह है कि, यह जीव अपने अंडों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देता है, और इस प्रकार अपने अंडों को सुरक्षित रखता है। जैसा कि, कंगारू करता है।

यह जीव खासतौर पर दक्षिणी मेक्सिको, सेंट्रल और दक्षिणी अमेरिका में पाई जाती हैं, और इन्हें गरम जगहों में रहना पसंद होता है।

Advertisment

यह भी पढें

Weight Gain Tips: डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ना शुरू हो जयेगा वजन

August Panchak End 2023: कल इतने बजे समाप्त हो रहे हैं पंचक, शुरू कर सकेंगे ये काम

CG Doctors Stipend Hike: डॉक्टर्स के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

Asian Games: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, चीन को दी 7-2 से मात

Elgar Case: आज जेल से रिहा हो सकते हैं गोंसाल्वेज और फरेरा, जानें क्या है पूरा मामला

Advertisment

Frog,GK, Glass frog, transparent frog, interesting facts about frogs, colour changing frog,,कांच जैसा मेंढक, पारदर्शी मेंढक

पारदर्शी मेंढक कांच जैसा मेंढक transparent frog interesting facts about frogs Glass frog gk Frog colour changing frog
Advertisment
चैनल से जुड़ें