Advertisment

Vande Bharat Express: गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी वंदे भारत, जानें कितना होगा किराया

Gorakhpur Vande Bharat Express: पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली वंदे भारत एक

author-image
anurag dubey
Vande Bharat Express: गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी वंदे भारत, जानें कितना होगा किराया

हाइलाइट्स

  • गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी वंदे भारत
  • अब सप्ताह में छह दिन (शनिवार छोड़कर) चलाई जाएगी
  • गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक 384 किमी की दूरी 07:05 घंटे में पूरी करेगी
Advertisment

Gorakhpur Vande Bharat Express: पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में छह दिन (शनिवार छोड़कर) चलाई जाएगी। यह हाईस्पीड ट्रेन आधुनिक सुविधाओं और कम समय में यात्रा के लिए जानी जाती है।

ट्रेन का समय और रूट

  • (26502 / 26501 वंदे भारत एक्सप्रेस)
  • गोरखपुर से प्रस्थान: सुबह 05:40 बजे
  • गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक कुल दूरी: 384 किलोमीटर
  • पाटलिपुत्र आगमन: दोपहर 12:45 बजे

गाड़ी संख्या 26502 अप और 26501 डाउन गोरखपुर पाटलीपुत्र वंदे भारत सप्ताह में शनिवार छोड़कर संप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। सुबह 05:40 बजे गोरखपुर से रवाना होकर कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वहीं वापसी पाटलिपुत्र से दोपहर बाद 03:30 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक 384 किमी की दूरी 07:05 घंटे में पूरी करेगी। सात घंटे में पाटलिपुत्र से गोरखपुर वापस आ जाएगी।

Advertisment

Vande Bharat Train किराया (संभावित अनुमान)

किराया की आधिकारिक जानकारी जल्द रेलवे पोर्टल पर उपलब्ध होगी। अनुमान के अनुसार एसी चेयरकार (CC): ₹800 - ₹1100 रूपए तो एग्जीक्यूटिव चेयरकार (EC): ₹1500 - ₹1800 रू (कर और डायनामिक फेयरिंग के अनुसार परिवर्तन संभव है)

शुरुआती विशेष सेवा और उद्घाटन

20 जून को 03210 उद्घाटन स्पेशल वंदे भारत ट्रेन पाटलिपुत्र से रवाना हुई थी। उद्घाटन रूट: पाटलिपुत्र → हाजीपुर → मुजफ्फरपुर → मोतिहारी → नरकटियागंज → कप्तानगंज गोरखपुर 22 जून से ट्रेन अपने निर्धारित नंबर और नियमित ठहरावों के साथ चलेगी।

UP Samvida Shikshamitra UP के शिक्षामित्रों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, अब संविदा होगी समाप्त, 5 दिनों में होगी कार्रवाई

Advertisment

उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों पर एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। राज्य में करीब 270 शिक्षामित्रों की संविदा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इन सभी पर आरोप है कि वे बिना कारण अवैतनिक अवकाश पर रहकर स्कूल से गैरहाज़िर थे और निजी कार्यों में संलिप्त पाए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Vande Bharat Train vande bharat fare train schedule patna-city-general Patna to Gorakhpur train Patna News Patna City news New train service narendra modi Indian Railways Gorakhpur news Bihar news
Advertisment
चैनल से जुड़ें