Ghee Side Effects:इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए देसी घी, फायदे की जगह होगा नुकसान
घी सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है, कुछ लोगों के लिए घी का सेवन करना परेशानी का सबब बन सकता है। आइए जानते हैं कि घी किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? अगर आप पहले से एसिडिटी या अन्य पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ज्यादा घी खाना आपकी दिक्कत बढ़ा सकता है। सीमित मात्रा में या डॉक्टरी सलाह से ही सेवन करें। घी शरीर में कफ बढ़ाता है। इसलिए अगर आप सर्दी, खांसी या बुखार से पीड़ित हैं, तो घी का सेवन करने से आपकी हालत और बिगड़ सकती है। इस समय इसे टालना ही बेहतर है। हेल्थी व्यक्ति रोजाना 1 से 2 चम्मच घी खा सकता है। इसे रोटी, खिचड़ी या सब्जी में डालकर खाया जा सकता है। सीमित मात्रा में ही घी खाना सबसे बेहतर होता है। हर किसी की सेहत और जरूरत अलग होती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो घी खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।