Advertisment

Ghazipur Accident: काशीदास बाबा की पूजा के दौरान गाजीपुर में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 4 की मौत

Ghazipur accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नरवर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सिपाही समेत 4 युवकों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा पूजा की तैयारी के दौरान हुआ।

author-image
Ashi sharma
Ghazipur Accident

Ghazipur Accident

Ghazipur Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र स्थित नरवर गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।

काशीदास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान हरा बांस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से छू गया, जिससे करंट पूरे बांस में फैल गया और पास खड़े युवक बुरी तरह झुलस गए।

इस हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

करंट फैलते ही जल उठा बांस 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूजा स्थल पर बांस गाड़ने के दौरान अचानक उसमें करंट दौड़ गया और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान छोटेलाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) के रूप में हुई है। इनमें रविंद्र यादव यूपी पुलिस में सिपाही थे, जबकि गोरख उनके छोटे भाई थे।

यह भी पढ़ें- UP Bird Flu ALERT: यूपी के सभी चिड़ियाघर और इटावा लायन सफारी 27 मई तक बंद, समीक्षा के बाद होगा अगला फैसला

तीन की हालत गंभीर

हादसे में झुलसे तीन अन्य युवकों- अभिरिक यादव (16), संतोष यादव (32) और जितेंद्र यादव (30) का इलाज मऊ के फातिमा अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सीएम योगी ने जताया शोक

गाजीपुर एसपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 4 लोगों की मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत-बचाव कार्य में तेजी लाई जाए और घायलों को बेहतर इलाज मिल सके।

दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलेगा मुआवजा

कासिमाबाद एसडीएम संजय सिंह यादव ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को भी चिकित्सा सहायता दी जाए।

यह भी पढ़ें- Lucknow Viral Video: बाइक पर युवती ने युवक को 20 सेकंड में 14 बार मारी चप्पल, वीडियो वायरल

Advertisment
हाईटेंशन तार से मौत सिपाही की मौत गाजीपुर हादसा गाजीपुर न्यूज करंट से मौत uttar pradesh news High tension wire death Ghazipur viral news Ghazipur accident Electric shock deaths
Advertisment
चैनल से जुड़ें