Advertisment

GG Flyover Bhopal : नए साल में श​हरवासियों को मिलेगी सौगात, महज 5 मिनट में क्रॉस करेंगे पौने तीन किमी, जानें पूरी डिटेल

author-image
Preeti Dwivedi
GG Flyover Bhopal : नए साल में श​हरवासियों को मिलेगी सौगात, महज 5 मिनट में क्रॉस करेंगे पौने तीन किमी, जानें पूरी डिटेल

भोपाल। GG Flyover Bhopal : एमपी की राजधानी भोपाल में शहरवासियों को नए साल में एक बार फिर बड़ी mp hindi news सौगात मिलने जा रही है। जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि शहर में एमपी नगर से बन रहे हैं फ्लाई ओवर से लोगों को निजाद मिलने वाली है। जी हां जो ट्रेफिक एमपी नगर में लोगों की परेशानी का सबब बनता है। अब वह जीजी फ्लाइओवर से हो गुजर जाएगा। जिसे पार करने मात्र 5 मिनट लगेंगे। जानकारों की मानें तो इसका काम मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा।

Advertisment

60 प्रतिशत लोगों को गुजरना पड़ता है यहां से —
आपको बता दें गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 15 मीटर चौड़ा 2734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) लंबा ब्रिज बन रहा है। जिसकी लागत करीब 126 करोड़ लागत है। निर्माण कंपनी की मानें तो कोविड के कारण 3 महीने के लिए ब्रिज का काम बंद पड़ा था। वरना इसका काम दिसंबर 2022 में पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन अब 3 महीने डिले होने के कारण इसे मार्च 2023 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।

20 मिनट की जगह लगेंगे 5 मिनट —
आपको बता दें इस बिजी लाइफ वैसे ही लोगों के पास समय नहीं हैं ऐसे में गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक पहुंचने में यानि करीब 20 मिनट का समय लगता है। लेकिन इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद सिर्फ 5 मिनट में पहुंच जाएंगे। वो इसलिए यहां से गणेश मंदिर तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को 6 सिग्नल पार करने होते हैं। लेकिन फ्लाईओवर बनने के बाद करीब 60 प्रतिशत ट्रेफिक कम होने से केवल 5 मिनट में पहुंच जाएंगे।

कब—क्या —
आपको बता दें चीफ इंजीनियर द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर दो हिस्सों में बनाया गया है। जिसमें 2534 मीटर की मेन लेन जबकि 200 मीटर का थर्ड लेग है। थर्ड लेग यानी गायत्री मंदिर के पास का आखिरी छोर, जहां से फ्लाईओवर का ट्रैफिक दो भागों में बंटेगा। 60% काम फ्लाईओवर का पूरा हो गया है। इसके लिए बनाई जा रही कुल 92 फाउंडेशन में से 90 बना ली गई हैं। सब स्ट्रक्चर का 98% काम पूरा हो चुका है तो वहीं स्लैब डालने का काम भी 42% कंप्लीट हो गया है।

Advertisment

10 हजार वाहन गुजरते हैं रोज —
जानकारों की मानें तो इस रोड पर सुबह और शाम को पीक ऑवर्स में पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) 10 हजार है। इन टोटल वाहनों में से 60% वाहनों की संख्या ऐसी है जिन्हें एमपी नगर में जाना ही नहीं होता है। जबकि इन्हें केवल ट्रैफिक सरकारी दफ्तरों, चेतक ब्रिज, रानी कमलापति स्टेशन, रचना नगर या मानसरोवर की ओर जाना होता है। यहीं वाहन हैं जो फ्लाईओवर न होने से एमपी नगर में ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं।

MP Breaking News bhopal news MP news bhopal mp nagar traffic news GG Flyover Bhopal :
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें