Advertisment

World Sleep Day 2023 : 1 मिनट में लें गहरी नींद, जल्दी और अच्छी नींद लेने के उपय

World Sleep Day 2023 : 1 मिनट में लें गहरी नींद, जल्दी और अच्छी नींद लेने के उपय, Get deep sleep in 1 minute, these are the ways to get fast and sound sleep

author-image
Bansal News
World Sleep Day 2023 : 1 मिनट में लें गहरी नींद, जल्दी और अच्छी नींद लेने के उपय

Get deep sleep in 1 minute

World Sleep Day 2023 : हमारे शरीर को रीचार्ज करने के लिए नींद का पूरा होना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही डाक्टरों द्वारा भी किसी भी बीमारी से लड़ने या फिर स्वस्थ रहने के लिए भी पूरी नींद लिए जाने के लिए कहा जाता है। लेकिन आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में पूरी नींद लेना और जल्दी नींद की अवस्था में पहुंचना काफी कठिन है। कई लोग तो रात में जल्दी नींद न लगने की शिकायत भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ आसान योग आसनों व मेडिटेशन की मदद से जल्दी और अच्छी नींद को लिया जा सकता है। 17 मार्च वर्ल्ड स्लीप डे के अवसर पर हम यहां आपको बता रहे हैं जल्दी नींद की अस्वथा में पहुंचे के टिप्स और पूरी नींद लेने के साथ ही नींद के क्या फायदे हैं।

Advertisment

get fast and sound sleep

ऐसे लें जल्दी और पूरी नींद

कुछ विशेषज्ञों के मुतबिक यदि किसी व्यक्ति के लिए जल्दी नींद न आने की समस्या है तो उसके लिए पहले अपने बिस्तर का अच्छी तरह से सुधार लें। कमरे की लाइट बंद कर लें या अपने अनुसार आप जो चाहें वह लाइट कम-ज्यादा रख सकते हैं। इसके बाद आपको रिलेक्स करना होगा। कुछ देर के लिए मुस्कुराएं। चाहे कितनी भी परेशानी और टेंशन हो। अपने दिमाग के लिए रिलैक्स करें। धीरे-धीरे अपने दिमाग और शरीर के हर एक हिस्से के लिए रिलैक्स करें। इस विधि से कुछ ही देर में आपको अच्छी नींद आने लगेगी। इस पूरी क्रिया के लिए आपने दिमाग को रिलैक्स करना बहुंत जरूरी है। जल्दी नींद की अवस्था में जाने के लिए अपने हाथ पैर को ढीला छोड़ते हुए अपनी सांसों पर भी ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।

युवाओं के लिए कितनी नींद जरूरी

विशेषज्ञों की मानें तो किसी भी युवाक के लिए प्रति दिन 8 से 10 घंटे तक की नींद लेनी चाहिए। यह नींद इतने समय से न तो कम होनी चाहिए न ही ज्यादा होनी चाहिए। इसके साथ ही अच्छी नींद के लिए सुबह से व्यायाम भी करना चाहिए। शराब, धूम्रपान और कैफीन वाली चीजों से परहेज करना चाहिए। शरीर के लिए विटामिन बी-6 की कमी को दूर करने वाली चीजों जो खाना चाहिए। माना जाता है कि केले और शहद का सेवन करने से भी नींद लेने में मदद मिलती है। गुनगुने पानी से नहाना भी गहरी नींद लेने में मददगार होता है।

हेल्दी नींद न लेने से परेशानी

हेल्दी नींद न लेने की वजह से स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है। हार्ट डिसीज, डायबिटीज, बॉडी के इंसुलिन खराब होना, बैक पेन जैसी अन्य बामारियां हो सकती हैं।

Advertisment
fast and sound sleep Get deep sleep in 1 minute healthy sleep How to get deep sleep sleep is necessary for youth take quick and complete sleep like this World Sleep Day 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें